Bihar Now
BREAKING NEWS
Agency NewsHeadlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारबॉलीवुडब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबईरमतोराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्यहॉलीवुड

बीजेपी नेता सम्राट चौधरी ने शनिवार को तेजस्वी यादव पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि बिहार की जनता को माता-पिता मानना पड़ेगा.

पटना: बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (Samrat Chaudhary) लगातार तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) पर हमलावर हैं. वहीं, शनिवार को एक बार फिर उन्होंने तेजस्वी यादव पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि वे (तेजस्वी यादव) परिवार, MY समीकरण चलाने वाले लोग हैं. वे बस माता-पिता का आशीर्वाद लेते रहें. अब यह भी बचने वाला नहीं है. इससे ज्यादा उनका कुछ नहीं होना है. क्या सिर्फ मां-बाप के आशीर्वाद से पूरा बिहार चलेगा? बिहार की जनता को माता-पिता मानना पड़ेगा, सिर्फ अपने परिवार के लिए जीने से नहीं चलेगा.

तेजस्वी यादव के निशाने पर सीएम नीतीश

पूर्व डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी अभी पूरे बिहार में जन विश्वास रैली में निकले हुए हैं. इस दौरान लगातार सीएम नीतीश कुमार और बीजेपी पर हमला बोल रहे हैं. तेजस्वी यादव नौकरी के मुद्दे पर सीएम नीतीश को घेर रहे हैं. उनका कहना है कि महागठबंधन सरकार बनने से पहले नीतीश कुमार कहते थे कि कहां से इतनी नौकरी मिलेगी? कहां से पैसा लाएगा? तेजस्वी यादव मंच से सीएम नीतीश पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री के बयान को दोहरा रहे हैं.

तेजस्वी यादव ने आरजेडी को बताया ‘बाप’

वहीं, तेजस्वी यादव ने कहा है कि कुछ लोग कहते हैं हमारी (आरजेडी) MY (मुस्लिम-यादव) की पार्टी है. ऐसे लोगों को मैं बता देना चाहता हूं कि आरजेडी माई के साथ बाप (BAAP) की भी पार्टी है. तेजस्वी ने बाप का मतलब समझाते हुए कहा कि B का मतलब बहुजन, A मतलब अगड़ा, A मतलब आधी आबादी और P मतलब पुअर (गरीब) होता है. तेजस्वी यादव के इस बयान के बाद अब बिहार में राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई है. इस मुद्दे पर बीजेपी लगातार आरजेडी और तेजस्वी यादव को घेर रही है.

Related posts

Breaking : पटना में ड्यूटी के लिए निकले कांस्टेबल का अपहरण…12 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली…”सु”शासन पर सवाल ?…

Bihar Now

नरेंद्र मोदी जी, राजनीति शास्त्र के विद्यार्थी हैं हमलोग, नीति शास्त्र मत पढ़ाईए… आप कब देश‌ से‌ माफी मांगेंगे… पीएम मोदी से जेडीयू का सवाल ? …

Bihar Now

लालू और बालू का रिश्ता पुराना… बिहार में खनन माफिया के बेलगाम होने की सुशील मोदी ने बताई वजह…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो