Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारबॉलीवुडब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रराष्ट्रीय

Breaking : पटना में ड्यूटी के लिए निकले कांस्टेबल का अपहरण…12 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली…”सु”शासन पर सवाल ?…

बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है । जहां अपराधियों ने अपने बुलंद हौसलों का परिचय देते हुए बीएमपी 5 ( BMP 5 ) में कांस्टेबल के पोस्ट पर कार्यरत सिपाही शशिभूषण सिंह का किडनैपिंग राजधानी पटना से कर लिया ।

अपराधियों के बुलंद हौसलों का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पुलिस मुख्यालय से महज 2 किलोमीटर की दूरी पर स्थित बीएमपी 5 के सिपाही का किडनैपिंग राजधानी पटना से कर लिया जाता है।

वहीं इस घटना की जानकारी देते हुए शशि भूषण सिंह की धर्मपत्नी मंजू सिंह ने बताया कि शनिवार की सुबह उनके पति शशि भूषण ड्यूटी के लिए रूपसपुर के गंगानगर से निकले थे।

जब घर नहीं लौटे तो पत्नी ने खोजबीन शुरू कर दी।इस बीच उन्हें यह पता चला कि महुआ बाग के शिव नगर के नजदीक से शुक्रवार को ही 4 से 5 लोगों द्वारा बोलेरो गाड़ी से उनका अपहरण कर लिया गया है। इस घटना से परेशान मंजू सिंह ने रूपसपुर थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया है।

मिली जानकारी के अनुसार एसटीएफ के सिपाही शशि भूषण मूल रूप से आरा के पूरा गांव के निवासी हैं। उनके परिवार में एक बेटा समर कुमार जो 7 वर्ष का है जबकि एक बेटी सोनी कुमारी 5 वर्ष की है। 2 वर्ष पूर्व वे एसटीएफ में थे। इसके बाद उनका स्थानांतरण बीएमपी 5 में लाइन बाबू के यहां मुंशी के पद पर कार्यरत हैं।

पटना एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो ने किडनैपिंग की खबर को सही बताते हुए कहा, ”सिपाही शशि भूषण के अपहरण को लेकर रूपसपुर थाना में आवेदन आया है। रूपसपुर थाना छानबीन में जुटी है । सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं.”।

बिहार पुलिस के सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार, सुबह 7:00 से 8:00 के बीच में बोलेरो पर सवार चार से पांच की संख्या में अपराधियों ने सिपाही शशि भूषण के अपहरण की घटना को अंजाम दिया है। सिपाही के अपहरण के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है । सिपाही की बरामदगी को लेकर लगातार छापेमारी की जा रही है।

Related posts

Breaking : अररिया में आग लगने से 6 बच्चों की मौक पर मौत, इलाके में मचा कोहराम..

Bihar Now

Bet365 Online Gambling Au

Bihar Now

तीन दिनों से लापता एक महिला का शव गांव के पोखर से बरामद, जांच में जुटी पुलिस…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो