Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

बेगूसराय में भी दिखा बंद का असर, सीपीआई कार्यकर्ताओं ने एनएच 28 को किया जाम

बेगूसराय में बिहार बंद को लेकर सीपीआई, सीपीआई माले , विकासशील इंसान पार्टी, जन अधिकार पार्टी समेत अन्य संगठनों के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और एनएच को टायर जलाकर जामकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

दरअसल आज सीएबी कानून और एनआरसी को लेकर वामदलों का बिहार बंद है। बिहार बंद का असर बेगूसराय में भी दिख रहा है। सभी दलों के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और टायर जलाकर एनएच 31, एनएच 28 और sh 55 को अलग-अलग जगहों पर जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।

 

बंद समर्थकों की मांग है कि केंद्र सरकार ने सीएबी कानून लागू किया है इसे अविलंब वापस ले और एनआरसी कानून को भारत में लागू नहीं करें। समर्थकों का आरोप है कि सरकार धर्म में लोगों को बांट कर फूट डालना चाहती है आम लोगों को समस्याओं से ध्यान भटकाने के लिए सीएबी कानून लाया गया है।
धनंजय झा, बेगूसराय

Related posts

Breaking: भागलपुर में दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस…

Bihar Now

जिन्दा जलाने के मामले में छात्रा की मौत के बाद फूटा लोगों का आक्रोश, पुलिस पर पथराव…

Bihar Now

सड़क हादसे में एक युवक की मौत के बाद जोरदार हंगामा, पुलिस और पत्रकार के साथ भी बदसलूकी…

Bihar Now