Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बंद के दौरान सड़क पर नहीं दिख रहे हैं पप्पू यादव, आखिर कहां हैं पप्पू यादव ?

पटना में बिहार बंद के दौरान जाप समर्थक सड़क पर उतरे हुए हैं कई जगह अलग-अलग हिस्सों में सड़क जाम का विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन कल तक बिहार बंद को लेकर हुंकार भरने वाले जाप पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव कहीं भी सड़क पर या फिर लीड करते हुए दिखाई नहीं दे रहे हैं।

ऐसे में जाप पार्टी के कुछ समर्थकों का कहना है पप्पू यादव को पुलिस ने नजरबंद कर रखा है लेकिन अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है। हालांकि VIP पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश साहनी को सुबह ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

बंद के दौरान कहीं भी हिंसक या भीड़ हिंसक ना हो या हुड़दंगी हुड़दंग ना करें इसके लिए पूरी पटना छावनी में तब्दील हो चुकी हैं। पुलिस पूरी तरह से ऐसे हुड़दंग इयों से निपटने के लिए कमर कस चुकी है।

बता दें कि सुबह के पटना समेत दरभंगा, बेगूसराय, सहरसा  बिहटा मुजफ्फरपुर समेत कई जगहों पर विपक्षी दल के कार्यकर्ता बंद को सफल बनाने को लेकर सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं ।

चंद्र मोहन पांडे,पटना

Related posts

जाम से मिल सकेगी निजात, सीएम नीतीश कुमार ने एम्स-दीघा एलिवेटेड पथ का किया उद्घाटन…

Bihar Now

रानी चटर्जी के साथ “बेटी हमारी अनमोल” लेकर आये हैं मुजफ्फरपुर के सूरज कुमार…

Bihar Now

पटना में डबल मर्डर से हड़कंप, पत्नी और साली को गोली मारने के बाद शख्स ने की खुदकुशी…

Bihar Now