Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यबिहार

बेगूसराय : कोरैय के मुखिया शंभू झा ने क्षेत्र के तमाम समस्याओं से विधायक को कराया अवगत… क्षेत्र में जल निकासी सहित तमाम मुद्दों से करवाया रुबरु..

बेगूसराय:प्रखंड क्षेत्र के कोरैय पंचायत में क्षेत्र भ्रमण के दौरान बुधवार को स्थानीय मुखिया शंभू झा के द्वारा पंचायत क्षेत्र में विकास कार्य कराए जाने को ले विधायक सूर्यकांत पासवान को मांग पत्र सौंप विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया गया..

.जानकारी के अनुसार सौंपे गए मांग पत्रों में सबसे बड़ी मांग किसानों से संबंधित रखी गई जो कि पंचायत के विभिन्न चौरों से जल निकासी कराए जाने की मांग के अलावा सुजानपुर वार्ड 15 बाहा टोल में नवसृजित प्राथमिक विद्यालय की स्थापना ,राहुल नगर स्थित नवसृजित प्राथमिक विद्यालय में भवन निर्माण कार्य, ऐहरक पूरा गांव स्थित सूरज यादव के घर से रामानुज यादव के घर तक पीसीसी सड़क निर्माण कार्य, पंचायत स्थित पुस्तकालय परिसर में सामुदायिक भवन निर्माण एवं पुस्तकालय हेतु उपस्कर उपलब्ध कराए जाने की मांग, पंचायत स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना समेत विभिन्न मांगों को ले विधायक को मांग पत्र सौंपा गया. मौके पर मुखिया शंभु झा के अलावा मोहम्मद इस्माइल दर्जी, स्वर्णिम प्रभात ,मोहम्मद शमीद, दिलीप यादव ,पंकज सहनी ,रिशु राज कुमार ,राम किशोर प्रसाद ,शमीम अंसारी ,जनक पंडित समेत आदि लोग उपस्थित थे.

Related posts

हाईवे पर तेज रफ्तार का कहर, ऑन ड्यूटी एक पुलिसकर्मी को रौंदा, मौके पर मौत..

Bihar Now

केदारनाथ के पास हेलिकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत 5 की मौत; एक बच्चा भी शामिल

Bihar Now

Breaking : सिद्धारमैया ने मुख्यमंत्री और डीके शिवकुमार ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली …

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो