Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

दरभंगा के बैंक ऑफ इंडिया में एक कर्मचारी निकली करोना पॉजिटिव… बैंक को किया गया सिल… खौफज़दा लोग…

दरभंगा जिला के बैंक ऑफ इंडिया लालबाग़ शाखा की एक कैशियर कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। इसके बाद बैंक कर्मियों में हड़कंप मच गया। कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद बैंक की इस शाखा को बंद कर दिया गया है। इसकी वजह से ग्राहकों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

शाखा प्रबंधक सौरभ यादव ने कहा कि उनकी ब्रांच की एक कैशियर को कुछ दिनों से बुखार था। उसकी जब जांच कराई गई तो कोरोना की पुष्टि हुई। इसके बाद उन्होंने बैंक के सभी कर्मियों की जांच कराई है और शाखा में फिलहाल कामकाज बंद कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि शाखा का सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है। शाखा प्रबंधक ने कहा कि पिछले कुछ दिनों के दौरान बैंक में आने वाले जितने भी जान पहचान के ग्राहक हैं उन्हें भी कोरोना की जांच कराने की हिदायत दे दी गई है।

राजू सिंह, बिहार नाउ, दरभंगा

.

Related posts

RJD के 3 विधायकों ने जेडीयू का थामा दामन, पार्टी कार्यालय में ली सदस्यता…

Bihar Now

बिहार में 22 IPS अफसरों का तबादला, बदले गए कई ADG…

Bihar Now

Electronic Pokies Paypal

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो