Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यटॉप न्यूज़बिहार

बेगूसराय में टला एक बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी एक बोगी…

धनंजय झा, बिहार नाउ, बेगूसराय

बेगूसराय में आज एक बड़ा रेल हादसा होते-होते उस वक्त टल गया जब अपलाइन से बरौनी की ओर से छपरा जा रही एक बीटीपीएन तेल वाहक मालगाड़ी की एक बोगी पटरी से उतर गई ।

उक्त हादसे में ट्रेन के ड्राइवर और गार्ड की भी लापरवाही साफ देखी जा रही है क्योंकि तकरीबन 200 मीटर तक डिरेल हुई बोगी घिसटती रही लेकिन ड्राइवर और गार्ड को इस बात का आभास नहीं हुआ । बाद में ट्रेन का वेक्यूम प्रेशर कम होने के बाद ड्राइवर ने गाड़ी को रोका और जब जांच पड़ताल शुरू की तो हादसे की जानकारी हुई । मामला बरौनी सोनपुर रेल खंड के बछवारा स्टेशन के समीप की है ।

गौरतलब है कि बछवारा जंक्शन पर इन दिनों रीमॉडलिंग का काम चल रहा है और इसको लेकर 2 मार्च तक तकरीबन 28 गाड़ियों को रद्द किया गया था तो वहीं 8 ट्रेन को रूट डायवर्ट कर चलाया जा रहा था। लेकिन आज से परिचालन प्रारंभ कर दिया गया था। और कई ट्रेनें आने वाली थी जिसमें मौर्या एक्सप्रेस, काठगोदाम एक्सप्रेस, वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस समेत अपलाइन की तकरीबन 5 गाड़ियां विभिन्न स्टेशनों पर खड़ी रही । बाद में रेल रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचकर यातायात दुरुस्त की कार्रवाई में जुटी और तकरीबन 4 घंटे के बाद परिचालन शुरू किया गया । लेकिन अभी भी बरौनी समस्तीपुर रूट से ही सभी गाड़ियों को निकाला जा रहा है ।

वहीं बरौनी से पटोरी हाजीपुर रूट पर परिचालन अभी नहीं शुरू किया गया है । सोनपुर के एडीआरएम अरुण यादव ने बताया कि उक्त घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है विभाग के द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है जो भी व्यक्ति दोषी पाए जाएंगे उन पर कार्यवाही की जाएगी ।

इ

Related posts

पटना में अपराध‍ियों और पुलिस के बीच मुठभेड़, SI को लगी गोली; अपराधी भी घायल…

Bihar Now

Au Pokies Free No Download

Bihar Now

बिहार में होगी जातीय जनगणना, पटना हाईकोर्ट से बिहार सरकार को बड़ी राहत….

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो