Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

अधिकारियों की मनमानी के खिलाफ सदन में हंगामा, BJP विधायक संजय सरावगी सहित तमाम विधायकों ने की विशेषाधिकार हनन की कार्यवाही की मांग…

बिहार विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष को विशेषाधिकारी हनन की सूचना दी.. तमाम विधायकों ने एक साथ सदन में अधिकारियों की मनमानी के खिलाफ सरकार का ध्यान आकृष्ट किया..

वहीं दरभंगा के बीजेपी विधायक संजय सरावगी ने इस मुद्दे को जोर सोर से उठाया। सदन में खड़ा होकर उन्होंने कहा कि दरभंगा नगर निगम के आयुक्त ने मोबाईल पर मैसेज भेजकर कार्यक्रम उद्घाटन की सूचना दी है। जबकि उन्हें पता है कि सदन की कार्यवाही संचालित है। ऐसे में जानबूझ कर यह कार्यक्रम आयोजित की गई।ऐसे में नगर निगम कमिश्नर ने विशेषाधिकार का हनन किया है।

विधानसभा अध्यक्ष इस पर तत्काल संज्ञान लें और अफसर पर विशेषाधिकार हनन का कार्यवाही चले। बीजेपी विधायक के समर्थन में सत्ता पक्ष के अन्य विधायक भी खड़े हो गए। इतना ही नहीं राजद विधायक भी समर्थन में खड़े हो गये और कहा और कार्रवाई की मांग की।

इस पर विधानसभा ने संज्ञान लिया और कहा कि किसी को भी विधायकों के विशेषाधिकार हनन की छूट नहीं दी जा सकती। हमने इस पर संज्ञान लिया है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि यह पूरे विधायकों से जुडा मुद्दा है और सरकार इस पर कार्रवाई करे। आसन की तरफ से आश्वासन मिलने के बाद विधायक सीट पर बैठ गए..

Related posts

कोरोना को लेकर बिहार में अलर्ट, अगले 15 दिन बेहद महत्वपूर्ण, हर जिले में टेस्ट बढ़ाने का सरकार ने दिया आदेश..

Bihar Now

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने बदली रणनीति, खेल दिया अब तक का सबसे बड़ा दांव

Bihar Now

New Top Australian Pokies Free No Deposit Bonus

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो