Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फ़ैशनबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

बेगूसराय में बेखौफ अपराधी, घर में घुसकर एक महिला को गोली मारने का आरोप,महिला घायल…जांच में जुटी पुलिस..

धनंजय झा, बिहार नाउ, बेगूसराय

बेगूसराय में दिनदहाड़े घर में घुसकर बेखौफ अपराधियों ने एक महिला को गोली मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हालांकि महिला गोली लगने से घायल हुई है या पिटाई से। गंभीर रूप से घायल महिला की पहचान सुजा पंचायत के भर्रा गांव निवासी स्वर्गीय महेश्वर शर्मा की 54 वर्षीय पत्नी विन्दा देवी के रूप में की गई है ।

आनन-फानन में गंभीर रूप से जख्मी उक्त महिला को सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घायल महिला की स्थिति अभी काफी नाजुक बनी हुई है। सदर अस्पताल में मुफस्सिल थाना पुलिस बल के साथ पहुंचकर घटना की तफ्तीश कर रहे हैं

।लेकिन उक्त महिला का कोई परिवार का लोग सदर अस्पताल में नहीं है। भर्रा गांव के लोगों ने बताया कि उक्त महिला के परिजन प्रदेश में रहते हैं। हालांकि अभी स्पष्ट नहीं हो रहा है कि महिला गोली लगने से घायल हैं कि पिटाई से घायल हुई है। गांव के लोगों गोली चलने की आवाज सुनने की बात कह रहें हैं। फिलहाल महिला बेहोश है और डाक्टर उसका इलाज कर रहे हैं।

Related posts

राज्यव्यापी मानव श्रृंखला निर्माण की तैयारियां जोरों पर,सीएम की अपील को जन जन तक पहुंचाने की DM की कवायद…

Bihar Now

6 दिनों से लापता युवक का अभी तक कोई ट्रेस नहीं, आक्रोशित लोगों ने किया थाने का घेराव, गुमशुदा या अपहरण ?…

Bihar Now

Breaking : मधुबनी में मंदिर के पुजारी समेत 2 लोगों की हत्या, सोए अवस्था में गला रेतकर हत्या… डबल मर्डर से इलाके में दहशत…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो