Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

ब्राहमणों पर RJD के पूर्व विधायक की विवादित टिप्पणी पर ब्राहमण समाज में जबरदस्त आक्रोश … कहा – मांगे माफी, नहीं तो‌ करेंगे केस दर्ज…

सुभाष चंद्रा, सुपौल

राजद नेता सह पूर्व विधायक यदुवंश कुमार यादव के द्वारा ब्राह्मणों के विरुद्ध बिगड़े बोल से ब्राम्हण समाज में काफी आक्रोश है। ब्राम्हण समाज के लोगों ने कहा कि इस बयान पर यदुवंश यादव माफी मांगे नहीं तो वे लोग उनके विरुद्ध केस दर्ज करेंगे।

दरअसल सुपौल के निर्मली टाउन हॉल में एक कार्यक्रम के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यदुवंश यादव ने कहा कि एक भी ब्राह्मण भारत देश के नहीं है, रूस से भाग कर ये सभी भारत आये हैं। इन सबों के द्वारा ही हम सभी को बांटने और आपस में झगड़ा लड़ाने का काम किया जा रहा है। ये लोग हम सबों के बीच फुट डालने का काम करते हैं।

यदुवश यादव के इस बयान के बाद ब्राह्मण समाज में काफी आक्रोश है। इस बयान के खिलाफ ब्राम्हण समाज गोलबंद है और ब्राह्मण महासभा के संरक्षक संजीव मिश्रा ने प्रेस कांफ्रेंस करते हुए राजद नेता यदुवंश कुमार यादव को माफी मांगने की बात कही है। कहा कि पिछले चुनाव में हार के कारण ये हताश हैं और इनकी मानसिक संतुलन बिगड़ गई है।

इन्हें ईलाज की जरूरत है। साथ ही अल्टीमेटम भी दिया की अपने इस बयान पर ये माफी नहीं मांगेंगे तो हमलोग पूरे विहार में उग्र आंदोलन करेंगे और उनके ऊपर मुकदमा भी दर्ज कराई जाएगी।

 

Related posts

Big Breaking : “बिहार में 10 नवंबर को बनेगी बीजेपी लोजपा की सरकार” … बदलाव के लिए किया गया वोट बिहार के बेहतर भविष्य को बनाएगा – चिराग पासवान

Bihar Now

कंफ्यूजन ही कंफ्यूजन है… आखिर हकीकत क्या है ?…

Bihar Now

बिहार कांग्रेस का गिरेगा एक और विकेट? इस MLA की मांग से राहुल और खरगे भी हो जाएंगे परेशान

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो