Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीबिहारब्रेकिंग न्यूज़

भोजपुरी सिंगर निशा उपाध्याय को हर्ष फायरिंग के दौरान लगी गोली, पटना के एक हॉस्पिटल में भर्ती…

बड़ी खबर सारण से सामने आ रही है, जहाँ भोजपुरी सिंगर निशा उपाध्याय को एक कार्यक्रम में गोली लग गयी है। भोजपुरी सिंगर के पैर में गोली लगते ही कार्यक्रम में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद इन्हें काफी गंभीर अवस्था में पटना के मैक्स हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है। जहां फिलहाल इनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है..

दरअसल, सारण के जनता बाजार थाने के सेंदुआर गांव में उपनयन संस्कार कार्यक्रम प्रस्तुति देने पहुंची भोजपुरी गायिका निशा उपाध्याय को मंगलवार रात हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लग गई। आनन-फानन में उन्हें उनके सहयोगी सीधे पटना ले गए और वहीं पर एक मैक्स अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टर ने पैर से गोली निकाल दी है। हालांकि, इस घटना को लेकर स्थानीय पुलिस को कोई जानकारी नहीं है…

बताया जा रहा है कि, सेदुआर गांव के रहने वाले वीरेंद्र सिंह के घर में उपनयन संस्कार का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। उसी कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुति का भी आयोजन किया गया था। भोजपुरी गायिका निशा उपाध्याय इसी कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए पहुंची हुई थी।

देर रात रात तक कार्यक्रम चल रहा था। इसी बीच गांव के एक युवक ने हाथ में कट्टा लहराते हुए हर्ष फायरिंग कर दी। हर्ष फायरिंग दौरान गोली भोजपुरी गायिका के पैर में लग गई, जिससे वे बेहोश होकर गिर गईं। इसके बाद आनन-फानन में उन्हें उनके सहयोगी वहां से पटना लेकर चले गए।

Related posts

Best Pokies New Zealand

Bihar Now

JDU पर LJP का करारा हमला, कहा – रोज दौड़ा दौड़ा कर मार खा रहे अपने नेताओं की चिंता करे JDU…

Bihar Now

पटना के सबसे बड़े दवा मंडी में दिनदहाड़े लूट की कोशिश… अपराधियों के मंसूबे पर पुलिस ने फेरा पानी… एक गिरफ्तार, दो मौके से फरार…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो