Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराजनीतिराष्ट्रीय

भोजपुर के कई युवा जेडीयू नेताओं ने छोड़ी पार्टी, विधानसभा चुनाव में जेडीयू को हो सकता है भारी नुक़सान ! …

आरा – जदयू बिहार प्रदेश नगर निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव विष्णु मिश्रा पूर्व प्रदेश महासचिव नगर निकाय प्रकोष्ठ जनता दल यूनाइटेड के पद से तथा पार्टी से इस्तीफा दिया पार्टी के कार्यकर्ताओं को अनदेखी किया जा रहा है तथा भोजपुर जिला अध्यक्ष अशोक शर्मा जी के द्वारा कई प्रत्याशियों के पास गलत मैसेज देकर कार्यकर्ताओं को अपमानित करने का काम कर रहे थे हम सभी जदयू के सक्रिय कार्यकर्ता हैं …

नीतीश कुमार जी के प्रति निष्ठा है और आगे भी रहेगा लेकिन पार्टी के ऐसे कार्यकर्ताओं पर गलत आरोप लगाकर कि एनडीए का विरोध कर रहे हैं मैंने कहीं एनडीए का विरोध नहीं किया बल्कि मेरे मेरे घर से कई प्रत्याशियों का परिवारिक संबंध रहा है मैंने संबंध का निर्वहन करते हुए निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में बड़हरा की आन बान शान विकास नेत्री क्षेत्र की लक्ष्मीनिया श्रीमती आशा देवी के पक्ष में मैं खड़ा हूं और आगे भी खड़ा रहूंगा तरारी के पूर्व विधायक बड़े भाई आदरणीय सुनील पांडे जी के साथ तथा शाहपुर के स्वर्गीय वीर विशेश्वर ओझा जी की धर्मपत्नी शोभा ओझा जी के पक्ष में मैं खड़ा हूं और आगे भी खड़ा रहूंगा सीट बंटवारे में इन सभी प्रत्याशियों का अनदेखी किया गया जो कि मुख्य रूप से एनडीए के प्रत्याशी के रूप में हकदार थे लेकिन इन्हें दरकिनार करके किसी दूसरे को दे दिया गया जिसमें हम सभी में नाराजगी है बिहार सरकार के पूर्व मंत्री श्री भगवान सिंह कुशवाहा के साथ धोखा किया गया जिसके वजह से कार्यकर्ताओं का मनोबल टूट गया जो कार्यकर्ता पार्टी के उन संगठन के प्रति निष्ठा रखता हो कई कई वर्षों से एनडीए का साथ दिया हो माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के साथ कदम से कदम मिलाकर चला उस व्यक्ति का टिकट काटकर कार्यकर्ताओं का हनन किया गया मैं यूपीए के साथ हूं और ना एनडीए के साथ हूं मैं निर्दलीय प्रत्याशियों के साथ अपनी पूरी टीम के साथ खड़ा हूं और जीता कर विधानसभा में भेजने का काम करेंगे और बिहार में एक नया विकल्प देने का काम करेंगे सभी दलों में दलदल है सबसे अच्छा निर्दल है हम राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में थे और आगे भी रहेंगे जो निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन किए हैं

वही प्रत्याशी असली एनडीए का हकदार हैकार्यकर्ताओं को अनदेखी करना एनडीए को भारी पड़ेगी और हम सभी सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशी जीत सुनिश्चित करेंगे जनता निर्दलीय प्रत्याशी के साथ है और आगे भी रहेगी।

राकेश कुमार, बिहार नाउ,आरा

Related posts

Free Australian Pokies No Downloading

Bihar Now

Breaking : गोलियों की तड़तड़ाहट से फिर सहमा सीतामढ़ी, व्यवसायी को अपराधियों ने मारी गोली… मौका-ए-वारदात के लिए रवाना हुए SP …

Bihar Now

समस्तीपुर में दर्दनाक हादसा, रेलवे ट्रैक क्रास करने के दौरान 5 की मौत, 2 घायल, इलाके में कोहराम …

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो