Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फ़ैशनबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

आरजेडी ने दूसरे चरण के लिए 32 उम्मीदवारों को दिया टिकट… पढ़िए पूरी खबर..

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए आरजेडी ने 32 उम्मीदवारों को टिकट दिया है.  राजद की दूसरी लिस्ट में लालू के बड़े बेटे तेजप्रताप, अबू दोजाना, लवली आनंद, रितु जायसवाल और लालू के हनुमान कहे जाने वाले भोला यादव जैसे बड़े नाम शामिल हैं…

लालू के हनुमान कहे जाने वाले भोला यादव को हायाघाट से टिकट दिया गया है, जो पिछली बार बहादुरपुर सीट से चुनाव जीते थे. बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने उन्हें पार्टी का सिंबल दिया है. दरभंगा जिले की बहादुरपुर विधानसभा सीट से विधायक भोला यादव राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बेहद करीबी माने जाते हैं, जो फिलहाल राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय महासचिव हैं. बीते दिन भोला यादव रिम्स में इलाज करवा रहे लालू यादव से मुलाकात करने के लिए पहुंचे थे.

सहरसा से लवली आनंद और शिवहर से चेतन आनंद को सिंबल दिया गया है. जदयू से आए वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री रमई राम को राजद ने बोचहां से टिकट दिया है. पिपरा के विधायक यदुवंश यादव निर्मली से चुनाव लड़ेंगे. महिषी से दिवंगत विधायक अब्दुल गफूर की जगह पर बिहार प्रशासनिक सेवा के पूर्व अधिकारी गौतम कृष्ण को मौका दिया गया है.

1. हायाघाट – भोला यादव

2. लौरिया- शंभु तिवारी

3. नरकटिया – डॉ. शमीम अहमद

4. मोतिहारी – ओमप्रकाश सहनी

5. रानीगंज – अविनाश मंगलम ऋषिदेव

6. जोकीहाट – सरफराज आलम

7. सिकटी – शत्रुघ्न प्रसाद सुमन

8. ठाकुरगंज – सऊद असरार नदवी

9. बायसी – अब्दुस सुभान

10. बनमनखी – उपेंद्र ततमा

11. मधेपुरा – प्रो. चंद्रशेखर

12. ढाका – फैसल रहमान

13. परिहार – रितु जायसवाल

14. सुरसंड – अबू दोजाना

15. बाजपट्टी – मुकेश कुमार यादव

16. लौकहा – भरत मंडल

17. निर्मली – यदुवंश यादव

18. पिपरा – विश्वमोहन मंडल

19. त्रिवेणीगंज – संतोष सरदार

20. नरपतगंज – अनिल कुमार यादव

21. सहरसा – लवली आनंद

22. महिषी – डॉ. गौतम कृष्ण

23. गायघाट – निरंजन राय

24. बोचहां – रमई राम

25. कुढनी – अनिल सहनी

26. मोरवा – रणवविजय साहू

27. सरायरंजन- अरविंद कुमार सहनी

28. बेलसंड – संजय कुमार गुप्ता

29. रघुनाथपुर -हरिशंकर यादव

30. गोरिया कोठी नूतन वर्मा

31. गरखा सुरेंद्र राम

32. बिहपुर से बुलो मंडल

Related posts

IAS संजीव हंस के ठिकानों पर रेड: 3 ठिकानों पर ED कर रही है छापेमारी, मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में हो रही है कार्रवाई

Bihar Now

जन वेदना मार्च में उग्र प्रदर्शनकारियों पर प्रशासन के द्वारा करवाया गया एफ आई आर दर्ज

Bihar Now

Exclusive: खौफ के साए में काम करने को मजबूर हैं निगमकर्मी, बेपरवाह दिख रहे अधिकारी !…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो