Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारबॉलीवुडब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबईरमतोराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्यहॉलीवुड

मधेपुरा के सिंहेश्वर में महाशिवरात्रि मेला की तैयारी पूर्ण,डीएम ने ट्रस्ट कमिटी के साथ की बैठक, 8 फरवरी को होगा मेले का उद्घाटन.

राजीव, मधेपुरा

मधेपुरा के प्रसिद्ध बाबा भोले की नगरी सिंहेश्वर धाम स्थित एक माह तक लगने वाले महाशिवरात्रि मेला की सभी तैयारी हो चुकी है पूर्ण,आगामी 8 फरवरी को होगा महाशिवरात्रि मेला का उद्घाटन. दरअसल मधेपुरा डीएम विजय प्रकाश मीणा ने मंदिर के ट्रस्ट कमिटी के साथ की अहम बैठक, बैठक के बाद डीएम ने मंदिर परिसर और मेला परिसर का लिया जायजा…

इस दौरान डीएम मीना ने कहा सभी महाशिवरात्रि को लेकर सभी तैयारी कर ली गई है पूरी एक माह तक लगने वाले मेले की 8 फरवरी को होगा भव्य उद्घाटन. डीएम ने जिले वासियों को महाशिवरात्रि मेला और राजकीय सिंहेश्वर महोत्सव में आने हेतु दी आमंत्रण…

बता दें कि ग्रंथो के मुताबिक सृंगी ऋषि की तपोभूमि कहे जाने वाले बाबा भोले की नगरी सिंहेश्वर में हीं राजा दशरथ ने पुत्र प्राप्ति हेतु महा यज्ञ किए थे जिसके बाद राजा दशरथ को पुत्र की प्राप्ति हुई थी तब से लेकर आज तक सिंहेश्वर धाम की बहुत हीं महत्व है यहां जो भी भक्त सच्चे दिल जो कुछ मांगते हैं उन्हें बाबा भोले जरूर प्रदान करते हैं

बताया जा रहा है कि आदि काल से हीं बाबा भोले की नगरी सिंहेश्वर में खासकर महाशिवरात्रि के दौरान एक माह तक मेला लगता है इस मेले में बिहार हीं नहीं बल्कि परोसी देश नेपाल से भी भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते है और बाबा भोले पर जलाभिषेक के बाद मेला में विभिन्न प्रकार के मनोरंजनों का लुप्त उठाते हैं .ज्ञात हो कि मेले में सर्कस, झूला, मौत कुंआ और थियेटर समेत बच्चों के लिए कई प्रकार के मनोरंजन की साधन है . एक माह तक चलने वाले मेले में खासकर जिला प्रशासन के तरफ से सुरक्षा व्यवस्था का भी मुक्मबल इंतजाम है सभी जगहों पर सीसीटीवी कैमरे के अलावे भारी संख्या में पुलिस बल और मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है.

Related posts

Bihar Now

महागठबंधन में सीटों का हो गया बंटवारा… किसके खाते में गया कौन सा सीट ?… पप्पू यादव का “हाथ” खाली ?…

Bihar Now

Indian Overseas Bank दरभंगा शाखा ने मनाया 84 वां फाउंडेशन डे, 15 मार्च तक हाउसिंग और गाड़ी लोन पर प्रोसेसिंग चार्ज छूट..

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो