Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारबॉलीवुडब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबईरमतोराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्यहॉलीवुड

मधेपुरा में मुहर्रम के दौरान हुए उपद्रव मामले में पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई , 16 नामजद एवं 25-30 अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज करते हुए 10 उपद्रवियों को किया गिरफ्तार

राजीव रंजन।

मधेपुरा के उदाकिशुनगंज में मुहर्रम के दौरान हुए उपद्रव मामले में पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है। मधेपुरा पुलिस ने 16 नामजद एवं 25-30 अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज करते हुए 10 उपद्रवियों को हिरासत में लिया है।

जानकारी देते हुए मधेपुरा पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह ने बताया कि उदाकिशुनगंज थाना अन्तर्गत 17 जुलाई को संध्या के समय उदाकिशुनगंज बाजार स्थिति रैनगाह पर दो गुटों के बीच अपना-अपना करतब दिखाने के दौरान हुए विवाद को लेकर आपस में लाठी-डंडा एवं रोडाबाजी हो गया था। बीच-बचाव एवं समझाने के वाबजूद भी वे लोग प्रशासन की बात नहीं माने और प्रशासन पर ही रोड़ाबाजी कर दिये, जिसमें एक पुलिसकर्मी घायल हो गये। जिस संबंध में प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी के द्वारा कुल 16 नामजद एवं 25-30 अज्ञात के विरुद्ध उदाकिशुनगंज थाना में मामला दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय, मधेपुरा के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, उदाकिशुनगंज के नेतृत्व में एक टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया।

टीम के द्वारा तकनिकी एवं अन्य माध्यम से उपद्रवियों को चिन्हित करते हुए गहन छापामारी कर दोनों पक्षों से कुल 10 व्यक्ति को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। अन्य अभियुक्त्तिों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी की जा रही है।

Related posts

दरभंगा के तमाम आंगनबाड़ी केंद्रों पर गर्भवती महिलाओं की हुई गोदभराई की रस्म…

Bihar Now

बिहार में साइक्लोन ‘दाना’ का असर; 19 जिलों में अलर्ट: मुंगेर में गंगा में नाव चलाने पर रोक; आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना

Bihar Now

सत्संग से ही मिलता है विवेक : जगतगुरु…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो