Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्य

महंगाई को लेकर नीतीश सरकार पर तेजस्वी का हमला, प्याज का माला सौंप कर सरकार को घेरा..

बिहार में चंद घंटों के बाद विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान होना है.. चुनावी सरगर्मी के बीच विरोधी सरकार को हर एक मुद्दे पर घेरने की जद्दोजहद में जुटा है..

एक बार फिर सूबे में बढ़ते महंगाई को लेकर नीतीश व केंद्र सरकार पर तेजस्वी यादव ने जोरदार हमला किया है.. तेजस्वी यादव ने हमला करते हुए कहा है कि महंगाई बढ़ने पर ये लोग प्याज का माला पहन कर घूमते थे लेकिन अब हम उन्हें यह सौंप रहे हैं…

वहीं तेजस्वी यादव ने कहा कि कमर तोड़ महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी से आम आदमी त्राहिमाम कर रहा है। काम-धंधा ठप्प है। किसान, मज़दूर, नौजवान और व्यापारी वर्ग को खाने के लाले पड़ रहे है। छोटे व्यापारियों को BJP सरकार ने मार दिया है। महंगाई बढ़ने पर ये लोग प्याज़ का माला पहन कर घूमते थे अब हम उन्हें यह सौंप रहे है।

ब्यूरो रिपोर्ट, बिहार नाउ

Related posts

कोरोना काल के बावजूद सावन के पहले सोमवार को गंगा स्नान के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की सैलाब…

Bihar Now

अगर हम बिहार जीत गए तो हम देश जीत जाएंगे, मल्लिकार्जुन खड़गे का बड़ा बयान…

Bihar Now

प्रेम प्रसंग में युवती ने की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो