Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

महागठबंधन में तकरार जारी, फिर फंसा पेंच, तेजस्वी के अड़ियल रवैए पर कांग्रेस का तंज….

बिहार चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही सीट शेयरिंग को लेकर महागठबंधन में चल रही खींचतान अब टूट के कागार पर आ गया है. महागठबंधन में अब टूट तय है. कांग्रेस ने तेजस्वी यादव के खिलाफ कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है. दिल्ली में हुई कांग्रेस आलाकमान की बैठक में जहां गठबंधन बचने की खबर आई तो वहीं पटना में आकर फिर पेच फंस गया है…

आरजेडी ने  जो ऑफर दिया था उससे कांग्रेस काफी नाराज थी. दिल्ली में हुई बैठक के बाद अब कांग्रेस ने तेजस्वी पर बड़ा हमला बोला है. कांग्रेस के बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने कहा है कि कांग्रेस पर हालात के लिए तैयार है. इसके साथ ही शक्ति सिंह गोहिल ने तेजस्वी को इतिहास याद दिलवाते हुए कहा है कि जब कांग्रेस साथ थी तो राजद का परिणाम बेहतर आया था.

इसके साथ ही कांग्रेस ने अपने रुख को कड़ा कहते हुए कहा है कि अगर अड़ियल रवैया रहा तो कांग्रेस कोई भी कदम अपने सहयोगियों के साथ उठा सकती है. इसके साथ ही शक्ति सिंह गोहिल ने तेजस्वी यादव के सूझबूझ पर भी सवाल खड़ा किया है. कांग्रेस यादव ने कहा कि अगर लालू यादव जेल से बाहर होते तो टिकट बंटवारे में इतनी देरी नहीं होती. कांग्रेस टिकट बंटवारे में हो रही देरी से नाराज है. इसके साथ ही गोहिल ने तेजस्वी पर तंज कसते हुए मोबाइल दिखाया और कहा कि मोबाइल का जमाना है तो काहे को बातचीत के लिए जना है.

महीप राज, बिहार नाउ, पटना

 

Related posts

Big Breaking : लालू यादव का बड़ा दावा, उपचुनाव के बाद मचेगी भगदड़, बिहार में हम बनाएंगे सरकार… तेजस्वी यादव ने उखाड़ कर फेंक दिया और हम करेंगे विसर्जन…

Bihar Now

LJP पर जितन राम मांझी का हमला… कहा – JDU के खिलाफ ना जाए LJP…

Bihar Now

हाजीपुर के गुरूदेव कॉलेज ऑफ नर्सिंग एंड पारामेडिकल साइंस का मनाया गया स्थापना दिवस, कई सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो