Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारबॉलीवुडब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबईरमतोराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्यहॉलीवुड

हाजीपुर के गुरूदेव कॉलेज ऑफ नर्सिंग एंड पारामेडिकल साइंस का मनाया गया स्थापना दिवस, कई सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

अभिषेक कुमार, हाजीपुर 

हाजीपुर : गुरूदेव कॉलेज ऑफ नर्सिंग एंड पारामेडिकल साइंस हाजीपुर का स्थापना दिवस मनाया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के द्वारा दीप प्रज्जवलन के बाद कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जहां कार्यक्रम की शुरुआत छात्र-छात्राओं द्वारा गणेश वंदना के साथ हुआ।

उसके बाद छात्र-छात्राओं द्वारा कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत भी किये गये।गुरुदेव कॉलेज ऑफ नर्सिंग एंड पारामेडिकल साइंस, हाजीपुर के स्थापना राज्य में स्वास्थ्य के क्षेत्र में प्रशिक्षण देने के लिए की गयी थी। संस्थान द्वारा अथक प्रयास है कि संस्थान में सभी सुविधाएँ, जैसे कि सैद्धांतिक, प्रायोगिक एवं अस्पताल में व्यवहारिक प्रशिक्षण आधुनिक हो।

संस्थान परिवार के सभी सदस्यों के कड़ी मेहनत से आज संस्थान पारा मेडिकल एवं नर्सिंग के क्षेत्र में राज्य में अग्रणी संस्थान बनता जा रहा है। स्थापना दिवस के अवसर पर संस्थान के चेयरमैन एस. के. पाण्डेय ने कहा कि कोरोना काल के आने के बाद डॉक्टरों और नर्सों की उपयोगिता का पता चला, इस महामारी के समय स्वास्थकर्मियों का कार्य काफी सराहनीय रहा। आज हमारे इस संस्थान से स्वास्थ्य कर्मियों का समूह देश की सेवा के लिए तैयार हो रहे हैं।

संस्थान में पारामेडिकल एवं नर्सिंग कोर्स में बी.एस.सी. नर्सिंग, ए.एन.एम. (नर्सिंग), जी.एन.एम.(नर्सिंग), ड्रेसर, ओटी टेक्नीशियन, डी.एम.एल.टी. बैचलर ऑफ फिजियोथेरेपी, बैचलर ऑफ ऑक्यूपेशनल थेरेपी, एवं बैचलर ऑफ हॉस्पिटल मैनेजमेंट में नामांकन प्रक्रिया जारी है।

कार्यक्रम के अंत में इस वर्ष उतीर्ण विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।

इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन डॉ एस के पाण्डे डायरेक्टर श्रीमति नागिना देवी ,प्रिंसिपल डॉ ओम प्रकाश, प्रिंसिपल डॉ आनंदिता बनर्जी, एसिस्टेंट प्रोफेसर रीत कुमार रीत, बाल भगवान नीतीश कुमार आदि गणमानय व्यक्तियों एवं संस्थान के शिक्षक एवं कर्मियों की मौजूदगी रही। कार्यक्रम का सफल बनाने में इनका महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related posts

Online Gambling Legal In New Zealand

Bihar Now

मिशन परिवार विकास अभियान पखवाड़ा का सिविल सर्जन ने किया उद्घाटन…

Bihar Now

हाईवे पर तेज रफ्तार का कहर, ऑन ड्यूटी एक पुलिसकर्मी को रौंदा, मौके पर मौत..

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो