Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनबिजनेसबिहारमनोरंजनराजनीतिराष्ट्रीय

बैठक के दौरान RJD MLC पर‌ भड़के नीतीश कुमार, तेजस्वी के हस्तक्षेप पर मामला हुआ शांत… तमाम विधायकों को एकजुट रहने की हिदायत…

बिहार में विधानमडल के मॉनसून सत्र की शुरुआत होते ही राजनीतिक फिजाएं बदल गई है .. सत्ता और विपक्ष दोनों के जुबानी जंग के बीच महागठबंधन के विधायक दल की बैठक हुई है..  महागठबंधन विधायक दल की बैठक में नीतीश कुमार  भड़क गए.. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले तीन-चार दिनों से लगातार अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले आरजेडी एमएलसी की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जमकर क्लास लगा दी..

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आरजेडी एमएलसी सुनील सिंह से कहा खुद अमित शाह के साथ फोटो खिंचवाते हैं और क्या अंड-बंड बोलते रहते हैं आप ?.. एमएलसी सुनील सिंह भी नीतीश कुमार को जवाब देते रहे इसी बीच तेजस्वी के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ…

वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महागठबंधन के तमाम मौजूद विधायकों को हिदायत दी है कि कोई गलत और फालतू बयानबाजी नहीं करेंगे.. महागठबंधन के तमाम विधायक एक तरह का बयान देंगे.. गठबंधन धर्म के खिलाफ कोई विधायक सामने आकर मीडिया में बातों को नहीं रखेंगे…

बता दें कि पिछले कुछ दिनों से शिक्षा मंत्री और केके पाठक के बीच चल रहे विवाद को लेकर जेडीयू और आरजेडी आमने सामने थी.. दोनों दल के नेता एक दूसरे पर जमकर हमला बोल रहे थे.. इसी कड़ी में जेडीयू के कद्दावर नेता अशोक चौधरी और लालू यादव के काफी करीबी आरजेडी एमएलसी सुनील सिंह के बीच जुबानी जंग शुरू हो गया था …  लेकिन आज महागठबंधन विधायक दल की बैठक में नीतीश कुमार ने सख्त लहजे में  तमाम विधायकों को एकजुट रहने की हिदायत दी है..

Related posts

कोरोना संकट के बीच AES का कहर, एक और बच्चे की मौत… लापरवाही के आरोप में एक डॉक्टर से शो-कॉज !…

Bihar Now

आरा में स्टूडेंट के साथ गैंगरेप, दलित छात्रा के साथ 4 लड़कों ने की दरिंदगी, वीडियो वायरल…

Bihar Now

बिहार के नए DGP बने विनय कुमार, आलोक राज को सरकार ने डीजीपी पद से हटाया, अधिसूचना जारी…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो