Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़फ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

आरा में स्टूडेंट के साथ गैंगरेप, दलित छात्रा के साथ 4 लड़कों ने की दरिंदगी, वीडियो वायरल…

आरा: बिहार में इन दिनों महिलाओं के साथ तेजी बढ़ती आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. राज्य में एक के बाद एक गैंगरेप की घटना सामने आ रही है, जिसने बिहार को शर्मसार कर दिया है. राजधानी पटना, मुजफ्फरपुर और सीवान के बाद आरा से एक ऐसी सनसनीखेज घटना सामने आई है, जिसने सबको हैरान कर दिया है. दरअसल आरा में दलित स्टूडेंट के साथ गैंगरेप की घटना का एक वीडियो बड़ी तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. थाने में पीड़ित लड़की ने 4 लड़कों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. भोजपुर पुलिस की टीम उन दरिदों की तलाश में जुटी हुई है.

वारदात आरा के जगदीशपुर थाना इलाके की है. जहां 9th क्लास की एक दलित स्टूडेंट से गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पीड़िता की उम्र 15 साल बताई जा रही है, जो गजराजगंज ओपी के एक गांव की रहने वाली है. एससी एसटी थाने में दर्ज एफआईआर के मुताबिक छात्रा अपनी मौसी के यहां किताब लाने गई थी. मौसी के घर से किताब लेकर लौटने के दौरान जगदीशपुर थाना इलाके के कौंरा पावरग्रिड के पास 4 लड़कों ने उसे पकड़ लिया. फिर जबरदस्ती छात्रा को पास की एक झाड़ी में ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया.

दलित छात्रा के साथ गैंगरेप की इस घिनौनी घटना ने समाज को शर्मसार होने पर मजबूर कर दिया है. इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया में सामने आया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वायरल वीडियो में चारों बलात्कारियों का चेहरा भी कैद होने की बात कही जा रही है. घटना के बाद इलाके में सनसनी का माहौल है. आरोपितों ने छात्रा को धमकी दी थी कि अगर किसी से इसके बारे में बताएगी तो वीडियो को वायरल कर देंगे. आखिरकार उन्होंने ऐसा कर दिया.

जब वायरल वीडियो पीड़िता के घरवालों तक पहुंचा तो उन्होंने फौरन आरा एससी-एसटी थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई. एफआईआर के मुताबिक कौंरा गांव के दो युवकों सुनील और मिंटू समेत दो अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कराया गया है. इन सभी के ऊपर बलात्कार करने का आरोप लगाया गया है. दलित पीड़िता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है. भोजपुर पुलिस इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच में जुट गई है. वायरल वीडियो और एफआईआर के आधार पर आरोपियों की गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

भोजपुर एसपी हर किशोर राय ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की छानबीन की जा रही है. पीड़िता की ओर से मामला दर्ज कराया गया है. वायरल विडियो के आधार पर भी कार्रवाई की जा रही है. घटना को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने जांच के आदेश दिया है. 19 अगस्त की घटना बताई जा रही है. सभी आरोपी कौंरा गांव के ही रहने वाले बताये जा रहे हैं. जो लोग अज्ञात हैं, उनकी पहचान की जा रही है. उनको भी आइडेंटिफाई कर जल्द अरेस्ट किया जायेगा. जगदीशपुर डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों की टीम बनाई गई है जो दोषियों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार कार्रवाई में जुटे हुए हैं.

राकेश कुमार, बिहार नाउ,आरा

बय

Related posts

बछवारा विधानसभा के विभिन्न समस्याओं हेतु 14 सूत्री मांगों को लेकर किया गया एक दिवसीय धरना का आयोजन

Bihar Now

लाइसेंसी हथियार के साथ शराब माफिया गिरफ्तार

Bihar Now

लालू यादव के साथ पहुंचे तेजप्रताप यादव को राबड़ी आवास में नहीं मिली एंट्री, बौखला गए तेजप्रताप… कहा – RJD से अब कोई लेना देना नहीं, जल्द लेंगे बड़ा फैसला…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो