Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअपराधटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़

महिला से कर रहे अश्लील हरकत का विरोध करने पर जेठ और पति की जमकर पिटाई, इलाज के दौरान जेठ की मौत…

बेगूसराय में होली के दिन दबंगों ने महिला को पहले जबरन रंग लगाया और अश्लील हरकत की जब महिला के परिजनों ने इसका विरोध किया तो दबंगों ने महिला के जेठ और पति की जमकर पिटाई कर दी।

आज इलाज के दौरान महिला के जेठ की मौत हो गई। घटना तेघड़ा थाना क्षेत्र के मरसैती गांव की है। बताया जाता है कि मरसैती गांव निवासी पिंटू सिंह अपने 2 भाइयों के साथ बीरो राय के घर पहुंचा जहां उसने महिला के साथ जबरदस्ती रंग लगाया और उसके साथ छेड़खानी की। जब इसका विरोध विरो राय और उसका भाई नागेश्वर राय ने किया तो दबंगों ने दोनों की जमकर पिटाई कर दी।

पिटाई से गंभीर रूप से घायल विरो राय को इलाज के लिए बेगूसराय के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां आज सुबह उसकी मौत हो गई।

मौत के बाद परिजन शव के साथ तेघरा थाना पहुंचे मामले की शिकायत की।

फिलहाल पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई है और आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।

धनंजय झा बिहार नाउ बेगूसराय

Related posts

बिहार में रिश्वत की मांग पूरी नहीं किए जाने पर ठेकेदार को जिंदा फूंका, मौत.

Bihar Now

दर्दनाक हादसे में एक बालक व एक किशोरी की मौत, मचा कोहराम…

Bihar Now

पटना में फिर बहा लहू, चाकूओं से गोदकर युवक की हत्या, देर रात हुई वारदात…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो