Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फ़ैशनफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

मामूली विवाद में खूनी संघर्ष, एक की पीट-पीट कर हत्या,कई घायल,9 गिरफ्तार …

बिहार के सहरसा जिले के सौरबाजार थाना क्षेत्र के सुहथ गाँव का है। जहां नाला निर्माण को लेकर दो गुटों के बीच हुयी हिंसक झड़प में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी। यह मारपीट की घटना मृतक ललन साह और श्यामल किशोर यादव के बीच हुई जो एक दूसरे के पड़ोसी हैं। वहीं मारपीट के इस मामले में दोनो पक्ष से लगभग एक दर्जन से ज्यादा लोग बुरी तरह जख्मी है। क्या महिला क्या पुरुष सबकी जमकर पिटाई की गई है।

दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मृतक ललन साह की भाई की माने तो वो अपने जमीन में पानी बहा रहे थे। जिसपर दूसरे पक्ष के श्यामल किशोर यादव अपने भाइयों के साथ आया पानी बहाने से मना किया, पानी बंद भी कर दिया गया। लेकिन जब पानी बंद कर दिया गया तो जबरन उसके बाद जमीन को घेरने लगा। मना करने पर लाठी डंडा लेकर आया तीनों भाई सहित घर की महिलाओं के ऊपर लाठी-डंडा और रॉड से मारपीट करने लगा। जिसमें छोटे भाई की मौत हो गई।

घटना की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि सौरबाजार थाना क्षेत्र के सुहथ गांव में मंगलवार की देर शाम नाला निर्माण को लेकर ललन साह (55) और श्यामल किशोर यादव के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। इस घटना में ललन साह समेत कई लोग घायल हो गये। अस्पताल ले जाने के क्रम में ललन साह की मृत्यु हो गई बाँकी घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से थाने में आवेदन दिया गया है। पुलिस प्राप्त आवेदन की अनुसंधान कर रही है। हालांकि इस घटना में पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। शेष अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

बी एन सिंह पप्पन के साथ रितेश हन्नी, बिहार नाउ, सहरसा

Related posts

किडनी ट्रांसप्लांट के बाद पहली बार पटना पहुंचे लालू यादव, समर्थकों में जबरदस्त उल्लास..

Bihar Now

महा जनसंपर्क अभियान के दौरान कार्यक्रम में चली गोली, एक घायल… मुख्य अतिथि के तौर शरीक होने वाले थे पूर्व उपमुख्यमंत्री …

Bihar Now

ओडिशा में भीषण सड़क हादसा, दो‌ बसों की टक्कर में 12 लोगों की मौत, 6 घायल …

Bihar Now