Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesबिहार

मिथिला की पावन धरती पर अत्यंत सफल होगा निश्चय संवाद – जेडीयू

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सूबे के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के सात सितंबर को होने वाले वर्चुअल रैली (निश्चय संवाद) की सफलता को लेकर शनिवार को युवा जदयू के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रंजीत कुमार झा ने झंझारपुर विधानसभा क्षेत्र के परसा, संग्राम, नवानी, पिपरौलिया, काको, संतनगर सहित कई पंचायतों में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान  झा ने कहा कि आगामी सात सितंबर को राज्य के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार की वर्चुअल रैली निश्चय संवाद में अधिक से अधिक लोगों को जुड़ने का अपील किया।

झा ने स्थानीय लोगों से इसके लिए जगह चिन्हित कर लेने और सोशल डिस्टेंस के साथ तथा मास्क का प्रयोग करते हुए अनुशासित तरीके से कार्यक्रम को सफल बनाने का अनुरोध मिथिलवासियों से किया। उन्होंने कहा कि वर्चुअल रैली सात सितंबर को पूर्वाह्न 11.30 बजे शुरू होगी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम से जुड़ने के लिए जेडीयूलाइव डॉट कॉम व फेसबुक के द्वारा और टीवी के माध्यम से लोग जुड़ सकते है।

झा ने उम्मीद जताते हुए कहा कि जदयू कार्यकर्ता के साथ ही सीएम श्री नीतीश कुमार पर आस्था रखने वाले करोड़ो बिहारवासी इस डिजिटल सम्मेलन में भाग लेंगे और नीतीश कुमार को राज्य का मुख्या बनाने का दृढ़ संकल्प लेंगे। श्री झा ने कहा की मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जो पिछले 15 साल से बिहार के विकास के लिए दृढ़ संकल्पित हैं, न्याय के साथ जो बिहार का विकास कर रहे हैं, उनको पूरा बिहार वासी पुरे तन- मन से सुनेंगे।

उन्होंने कहा की नीतीश की बात पक्की, न्याय के साथ तरक्की के संकल्प के साथ आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में प्रदेश के सभी सीटों पर एनडीए गठबंधन की जीत हैं। इस अवसर पर जद यू महासचिव अनूप कश्यप, प्रखंड अध्यक्ष सुधीर राय, मो.इफ्तेखार, अमित मिश्रा सहित कई पार्टी पदाधिकारी साथ रहे।

Related posts

नीतीश राज में विधायकों का ‘सम्मान’ नहीं !…शिलान्यास में नहीं बुलाने पर विधानसभा में भड़के विपक्षी सदस्य, स्पीकर ने डिप्टी सीएम को जवाब देने को कहा…

Bihar Now

पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, लूटी गई वैन सहित 7 अपराधी गिरफ्तार…

Bihar Now

दो सरकारी बाबूओं के ड्राईवरों की भिड़ंत में अभियंता और एमवीआई आमने सामने

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो