Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

मुख्यमंत्री के आदेश के बावजूद अपने आदेश पर अड़े के के पाठक, कहा – हर हाल 9 बजे से 5 बजे तक चलेगा स्कूल…

बिहार में शिक्षा विभाग के ACS के के पाठक एक बार फिर सुर्खियों में हैं….नई सरकार बनने के बाद स्कूल की टाइमिंग को लेकर सड़क से सदन तक संग्राम मचा हुआ है …पक्ष- विपक्ष सभी एक साथ स्कूल की टाइमिंग को लेकर के के पाठक के खिलाफ सदन में खड़े हैं …के के पाठक पर कार्रवाई की मांग को लेकर विपक्ष और पक्ष दोनों हमलावर हैं …

स्कूल की टाइमिंग को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सदन में अधिकारिक घोषणा कि स्कूल 10 बजे से 4 बजे तक चलेगा … बावजूद के के पाठक अपने आदेश‌ पर  अड़े हुए हैं …के के पाठक ने सभी जिलों के डीईओ से वीसी के माध्यम से कहा है कि स्कूल हर हाल में 9 बजे से 5 बजे तक चलेगा … स्कूल से शिक्षक की अनुपस्थिति होने पर वेतन में कटौती होगी…

वहीं विधानसभा के सदन में शिक्षा मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार स्कूल की टाइमिंग को लेकर अधिकारीक घोषणा कर चुके हैं ….

बता दें कि के के पाठक का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें शिक्षकों के लिए के के पाठक अपशब्द का उपयोग कर रहे हैं …इस वीडियो को लेकर दोनों सदनों में हंगामा मचा हुआ है … हालांकि शिक्षा मंत्री ने विधानपरिषद के सभापति से कहा कि इस वीडियो की जांच करा ली जाए, सरकार को आसन जो निर्देश करेगा, वो सरकार करेगी …

Related posts

SSP और DM के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव, नेता प्रतिपक्ष ने विधानसभा सचिव को भेजा नोटिस…

Bihar Now

पूर्णिया में गर्भवती महिला की गोली मारकर हत्या, पति गिरफ्तार … 2008 में हुई थी शादी, जांच में जुटी पुलिस ….

Bihar Now

The New Zealand Casino Video Download

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो