Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

पूर्णिया में गर्भवती महिला की गोली मारकर हत्या, पति गिरफ्तार … 2008 में हुई थी शादी, जांच में जुटी पुलिस ….

पूर्णिया में एक गर्भवती महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। महिला गुरुवार रात दुर्गा पूजा पर अपने मायके जा रही थी। वारदात के दौरान उसका पति और बच्चे भी साथ थे। जलालगढ़ के सौतारी चौक के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया।

मृतका की पहचान अररिया जिले के समिति बाजार गांव के वार्ड 14 निवासी रामानंद यादव की बेटी पिंकी यादव के रूप में हुई है। पिंकी की मां ने उसके पति ललन यादव और भांजे पर हत्या का आरोप लगाया है। परिवार वालों का कहना है कि सब कुछ प्री-प्लांड था। दामाद हमेशा मेरी बेटी के साथ मारपीट करता था।

घरवालों ने बताया कि पिंकी 3 महीने की प्रेग्नेंट थी। उसकी पहले से दो बेटियां हैं। दामाद को ये भी डर था कि कहीं फिर से बेटी ना हो जाए। पिंकी के नाम पर 50 लाख से ऊपर की जमीन थी। घरवालों की शिकायत के बाद पुलिस ने पिंकी के पति को अरेस्ट कर लिय है।मृतक महिला की शादी 2008 में हुई थी …

Related posts

दरभंगा : ड्यूटी जाने के दौरान जेसीबी की चपेट में आने से घायल अमीन, इलाज के दौरान मौत… अमीन संघ में शोक की लहर, कहा – सरकार के किसी नुमाइंदे के पास श्रद्धांजलि देने तक की फुर्सत नहीं….

Bihar Now

New Casino Richmond Nz

Bihar Now

सुशील मोदी पर तेजस्वी यादव का तंज…सरकार असमर्थ तो, हम 2000 बसें देने के लिए तैयार – तेजस्वी यादव

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो