Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

मुजफ्फरपुर में अवैध हथियार के साथ टॉल प्लाजा पर ड्यूटी कर रहे दो सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार, दो अवैध राइफल और 10 कारतूस बरामद…

मुजफ्फरपुर- जिले के मनियारी थाना क्षेत्र से अनोखा मामला सामने आया हैं, जहाँ NH 28 स्थित मनियारी टॉल प्लाजा पर अवैध हथियार के साथ दो गार्ड को गिरफ्तार किया गया हैं. दोनों गार्ड फर्जी लाइसेंस वाले अवैध राइफल लेकर ड्यूटी कर रहे थे, पुलिस ने जांच के बाद दोनों गार्ड को गिरफ्तार कर लिया हैं, वहीं दोनों के राइफल और 10 कारतूस को भी जब्त किया हैं।

वही इस मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी पश्चिमी-2 एसी ज्ञानी ने बताया कि सूचना मिली थी कि मनियारी टॉल. प्लाजा पर दो गार्ड अवैध हथियार के साथ ड्यूटी कर रहे हैं

, सूचना के आलोक में मनियारी थानाध्यक्ष उमाकांत सिंह एवम दलबल के साथ जांच पहुंच कर जांच की वही जांच के क्रम में दोनों के राइफल के लाइसेंस फर्जी मिले. दोनों गन मैन गार्ड की पहचान सुनील कुमार और मनन यादव के रूप में हुई हैं….

ये दोनों कैच सिक्योरिटी एजेंसी के तहत जुड़कर मनियारी टॉल प्लाजा पर ड्यूटी कर रहे थे, लेकिन दोनों के हथियार के लाइसेन्स फर्जी थे. डीएसपी ने बताया कि मामले में. एजेंसी के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी, क्योंकि बिना जांच पड़ताल के गार्ड को ड्यूटी पर कैसे रखा गया….

 

Related posts

सीएम नीतीश कुमार ने जनसभा को किया संबोधित, कहा – हमलोग काम करते हैं और सेवा करते रहेंगे, अनाप सनाप बोलने वालों पर कुछ नहीं बोलना…

Bihar Now

राजधानी पटना में असामाजिक तत्वों ने पुलिस को दौड़ा दौड़ा कर पीटा… 3 पुलिसकर्मी घायल,एक कांस्टेबल की हालत गंभीर…

Bihar Now

सीएम नीतीश कुमार की सुरक्षा में चूक, पटना में काफिले के सामने अचानक आई कार…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो