Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटॉप न्यूज़फ़ैशनबिहारराजनीतिराष्ट्रीय

मुजफ्फरपुर में एक दर्जन से अधिक कौओं की अचानक मौत, इलाके में दहशत व्याप्त..

बिहार के मुजफ्फरपुर के करजा थाने के रेपुरा में एक दर्जन से अधिक *कौओं की अचानक मौत* हो गई। इस घटना के बाद से आसपास के इलाके में दहशत व्याप्त है।

स्थानीय सतेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सुबह लोगों ने रेपुरा दरबार के बगल स्थित लीची बागान में कौओं का अधिक शोर सुना। इसके बाद वहां पहुंचे तो देखा कि आधा दर्जन से अधिक कौए छटपटा रहे थे जो देखते ही देखते दम तोड़ते गए।

यह खबर आसपास के क्षेत्रों में फैल गई। वहां आसपास के लोगों की भारी भीड़ जुट गई। लोगों में कौओं की मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चा शुरू हो गई।

किस कारण कौओं की मौत हुई है इसकी जानकारी विभाग के अधिकारियों को नही है।ग्रामीणों के अनुसार मौके पर कोई अधिकारी जांच करने नहीं आया है। जांच टीम के नहीं आने से लोगों में भारी नाराजगी है।

Related posts

हम लोग कलम बांट रहे हैं, कुछ लोग तलवार बांटते हैं… नियुक्ति पत्र वितरण के दौरान बोले तेजस्वी यादव, यह चट,पट और झट वाली सरकार है …

Bihar Now

Bihar Now

सोशल साइट्स पर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वालों पर DGP सख्त…ऐसे लोगों की कर दी जाएगी कुंडली खराब !…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो