Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

मुजफ्फरपुर में प्रेमी ने प्रेमिका को चलती कार से फेंका… Facebook से दोस्ती, 3 साल तक चला रिलेशनशिप फिर बॉयफ्रेंड ने चलती कार से फेंका…

मुजफ्फरपुर. बिहार में दिल को दहला देने वाली एक घटना हुई है. यहां एक युवती को उसके आशिक ने दिनदहाड़े चलती कार से फेंक दिया और फरार हो गया. मामला मुजफ्फरपुर से जुड़ा है.

दरअसल शहर के सरकारी बस स्टैंड में उस समय अफरातफरी मच गई जब चलती गाड़ी से एक लड़की को फेंक दिया गया. दिनदहाड़े हुई इस घटना से लोग स्तब्ध रह गये. लड़की को गाड़ी से फेंककर गाड़ी में सवार लोग वहां से फरार हो गए.

गाड़ी से फेंकी गई लड़की को बेहोशी की हालत में मुजफ्फरपुर के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. होश आने में बाद लड़की ने बताया कि तीन साल पहले सीतामढ़ी के रहने वाले दिव्यांक से फेसबुक पर फ्रेंडशिप से हुई थी.

आरोपी ने पहले युवती से फ्रेंडशिप की, इसके बाद प्यार का इजहार किया और शादी के लिए प्रपोज कर दिया. युवती उसके चक्कर में फंस गई और परिवार वालों को तैयार कर लड़के के पास पटना प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी के नाम पर पहुंच गई.

पिछले 3 साल से दोनों पटना में साथ रहकर प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे थे. कुछ दिन पहले लड़की को पता चला कि उसका बॉयफ्रेंड उसे धोखा देकर कई लड़कियों के साथ फेसबुक के जरिए जुड़ा हुआ है.

जब उसे इस बात का पता चला तो उसने इसका विरोध करना शुरू कर दिया. फिर क्या था उसके साथ हर रोज लड़के ने मार पिटाई शुरू कर दी. जब उसने इसका विरोध किया तो बुधवार को पिता की बीमारी का बहाना बनाकर दिवयांक ने उसे सीतामढ़ी चलने के लिए तैयार किया.

Related posts

नवनिर्वाचित वार्ड पार्षद को कराया गया शपथ ग्रहण, DM ने‌ दी शुभकामनाएं..

Bihar Now

कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद दिल्ली से पटना पहुंचे संजय झा, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत…

Bihar Now

तेजस्वी यादव का चार्जशीट में नाम आने के बाद CBI कोर्ट में आज पहली बार होगी सुनवाई ….

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो