Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराजनीतिराष्ट्रीय

मोकामा से बक्सर तक जेपी गंगा पथ का होगा विस्तार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिए निर्देश

जेपी गंगा पथ का विस्तार अब मोकामा से लेकर बक्सर तक किया जा सकता है। बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने इसके संकेत दिए हैं। फिलहाल, जेपी गंगा पथ का कोईलवर तक विस्तार किया जा रहा है। बक्सर तक गंगा पथ बनने के बाद लोगों को भी आवागमन में राहत मिलेगी।

दरअसल, आज सीएम नीतीश कुमार पथ निर्माण विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि जेपी गंगा पथ का पूरब से लेकर पश्चिम तक विस्तार हो। पटना के दीघा से पश्चिम में कोइलवर पुल तक और उसके बाद बक्सर तक जेपी गंगा पथ को बढ़ाया जाए। साथ ही दीदारगंज से पूरब में करजान और मोकामा तक इसका विस्तार किया जाए।

समीक्षा बैठक में सीएम ने कहा कि जेपी गंगा पथ एक खास परियोजना है। इसे गंगा नदी के किनारे बनाया जा रहा है। जेपी गंगा पथ से नदी पर बने विभिन्न पुलों का भी जुड़ाव होगा, जिससे उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार के बीच की दूरी और घटेगी। साथ ही आवागमन भी तेजी से होगा।

जेपी गंगा पथ पर अभी दीघा से दीदारगंज तक 20 किमी तक का कार्य पूरा हो चुका है और इसका उद्धाटन भी हो चुका है। अब इसके अगले फेज में कोईलवर तक विस्तार का काम शुरू कर दिया गया है। एक माह पहले ही सीएम ने इस फेज के कार्य का शिलान्यास किया था।

सीएम ने कहा केंद्र सरकार भी कई महत्वपूर्ण रोड और पुलों का निर्माण करा रही है, जिससे आवागमन और सुलभ होगा। उन्होंने कहा कि राज्य में एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र की कनेक्टिविटी को और बेहतर बनाने के लिए अगर और भी सड़कों और पुलों की जरूरत पड़ेगी तो पथ निर्माण विभाग इसकी समीक्षा करे। राज्य सरकार उसे अपने संसाधनों से स्वीकृत कर निर्माण कराएगी।

Related posts

Exclusive : मधुबनी हत्याकांड में सबसे सनसनीखेज खुलासा… बिहार नाउ के हाथ लगे तमाम अहम सबूत…आखिर सच क्या है ?…

Bihar Now

रफ्तार की कहर ने ली एक छात्र की जान, परिजनों ने‌ लगाया स्कूल के शिक्षक पर लगाया लापरवाही का आरोप…

Bihar Now

CM नीतीश कुमार की अचानक बिगड़ी तबीयत, सभी कार्यक्रम रद्द …

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो