Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

लालू यादव का 76 वां बर्थडे…. लालू ने परिवार के साथ काटा केक, बहू के साथ दिखीं बेटियां…

पटना: राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव  का आज 76वां जन्मदिन है. देर रात में लालू ने परिवार के सदस्यों के साथ केक काटा. लालू के जन्म जन्मदिन को लेकर परिवार ही नहीं बल्कि लालू के समर्थक और कार्यकर्ता भी आज काफी उत्साहित हैं.शनिवार की शाम लालू प्रसाद यादव की पुत्री रोहिणी आचार्य भी पटना पहुंचीं. केक कटिंग की तस्वीरें ट्विटर पर शेयर की गई हैं.. .

तस्वीर में रोहिणी आचार्य उनके बेटे, बड़ी बेटी मीसा भारती एवं उनके बच्चे, तेजस्वी यादव और उनकी पत्नी राजश्री यादव भी दिख रही हैं. राबड़ी देवी भी तस्वीर में दिख रही हैं. तस्वीरों में काफी खुशी का माहौल दिख रहा है..

रोहिणी आचार्य ने अपने ट्वीट में लिखा है- “पूरा देश दे रहा है आज उनको जन्मदिन की बधाई, आप लोगों के अधिकार के खातिर लड़ी है जिन्होंने लंबी लड़ाई… हैप्पी बर्थडे पापा आपको हमारी उम्र लग जाए.”

लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन पर रात में केक कटिंग के दौरान उनके छोटे बेटे तेजस्वी यादव भी मौजूद थे. तस्वीरें ट्विटर पर शेयर की हैं. तेजस्वी यादव ने अपने ट्वीट में लिखा- “देश-विदेश में बिहार का नाम रोशन करने वाले, मजबूत शख्सियत एवं दृढ़ व्यक्तित्व के धनी, सामाजिक न्याय के प्रेरणा आदरणीय लालू प्रसाद यादव जी को अवतरण दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई, सामाजिक न्याय के महानायक लालू”.

लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन को लेकर पार्टी के कार्यकर्ताओं को कई तरह के निर्देश दिए गए हैं.10 सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी देवी के आवास में आज लालू के चाहने वाले नेता, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहेंगे. यहां 76 पाउंड का केक काटा जाएगा. इसके अलावा प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने राज्य के सभी जिला अध्यक्ष और प्रखंड अध्यक्षों को नोटिस जारी करके लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन को “सामाजिक न्याय एवं सद्भावना दिवस” के रूप में मनाने का निर्देश दिया है.

जगदानंद सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों को निर्देश दिया है कि लालू प्रसाद यादव के 76वें जन्मदिन के मौके पर गरीबों के साथ सहभोज का कार्यक्रम करें. अस्पतालों में मरीजों के बीच फल वितरण करें. प्रखंड स्तर से लेकर जिला स्तर तक केक काटने का निर्देश दिया गया है.

बता दें कि इस बार लालू प्रसाद यादव काफी स्वस्थ हैं और पटना में है. कार्यकर्ताओं में खुशी देखी जा रही है. लालू पिछले वर्ष अस्पताल में थे और बीमार थे. इससे पहले जेल में थे तो पार्टी ने कभी केक काटने का कार्यक्रम नहीं किया था.

Related posts

नवजात मृत्यु दर को कम करने के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्य शुरू…

Bihar Now

Casino In Watertown Nz

Bihar Now

दरभंगा DM ने दिया निर्देश, आगामी 6 फरवरी तक चलाएं जिले में मास्क चेकिंग विशेष अभियान…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो