Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

लालू यादव से मिलने अस्पताल पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, शीघ्र दिल्ली भेजने के लिए व्यवस्था करने की बातें कही…

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबियत खराब है. वे पिछले तीन दिन से अस्पताल में भर्ती हैं. बेहतर इलाज के लिए लालू यादव को एयर एंबुलेंस से दिल्ली ले जाने की भी बात चल रही है।

इसी बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लालू यादव से मिलने पारस अस्पताल पहुंचे. लालू प्रसाद यादव से मिलने के लिए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव खुद अस्पताल के गेट पर मौजूद थे.

लालू यादव से मिलने के बाद नीतीश ने कहा कि वो हमारे पुराने मित्र रहे हैं. जवानी के दिनों से ही हमारा नाता रहा है. उनकी हालत पहले से बेहतर है. दिल्‍ली में इलाज के लिए जाएंगे तो वहां सभी जांच कराएंगे. उनके शीघ्र स्‍वस्‍थ होने की कामना करता हूं. इस दौरान तेजस्वी यादव से लालू यादव का हालचाल जाना.

सीएम नीतीश कुमार ने लालू यादव को दिल्ली भेजने के लिए व्यवस्था करने की बात कही. लालू से मिलने के दौरान वार्ड ने राबड़ी देवी और तेज प्रताप यादव मौजूद थे.

बता दें कि इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लालू यादव की तबीयत की जानकारी लेने के लिए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से फोन पर बातचीत की थी. इस दौरान भी उन्होंने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की सेहत की जानकारी ली थी. सीएम नीतीश ने लालू यादव के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है..

­

Related posts

बिहार को मिली बड़ी सौगात !… मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया बिहार के सबसे बड़े परीक्षा केंद्र का उद्घाटन…

Bihar Now

चाणक्य आईएएस एकेडमी ने प्रतिभा पहचान कार्यक्रम 2023 के तहत गया में कक्षा 12वीं परीक्षा के टॉपर्स को किया सम्मानित…

Bihar Now

” नहीं भूली है वो 15 वर्ष का टीस,आगे भी रहेंगे जन प्रिय नीतीश “…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो