Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्य

विपक्षी एकता की बैठक को प्रभावित करने के लिए हुई Raid , साले के घर छापेमारी पर भड़के मंत्री विजय चौधरी…

बिहार में 23 जून को विपक्षी एकता की बैठक होने वाली है.. बैठक को लेकर तमाम विपक्षी नेताओं का आज पटना आगमन हो जाएगा.. इसी बीच बिहार के मंत्री विजय चौधरी के साले के घर ईडी और आईटी की रेड चल रही है.. नीतीश के काफी करीबी व बिहार सरकार के कद्दावर मंत्री विजय चौधरी के साले के बेगूसराय आवास पर सुबह से ही रेड चल रही है.. .. इसको लेकर नीतीश के मंत्री विजय चौधरी ने जमकर हमला बोला है…

मंत्री विजय चौधरी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि शुक्रवार यानी कल  होने वाली बैठक को प्रभावित करने के लिए हमारे रिश्तेदार व साले के घर पर ED और आईटी की रेड चल रही है..

विजय चौधरी ने कहा कि बेगूसराय में उनके निकल संबंधी के घर छापेमारी चल रही है। उन्होंने कहा कि उनके संबंधी अजय कुमार सिंह उर्फ कारू सिंह लंबे समय से कारोबार करते हैं और बिहार में सबसे अधिक टैक्ट देने वाले लोगों में से एक हैं। सबसे अधिक टैक्स देने के बावजूद लोगों ने क्यों उनके यहां ईडी और आयकर विभाग की टीम को भेजा है। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि वे हमारे संबंधी हैं इसलिए तो उनके यहां ईडी और आईटी की टीम को तो नहीं भेजा गया है…

उन्होंने कहा कि बिहार की सरकार में वे जेडीयू कोटे से मंत्री हैं और कारू सिंह संबंधी हैं। केंद्र की बीजेपी सरकार को सत्ता से बेदखल करने के लिए बिहार में कल विपक्षी दलों की बड़ी बैठक होने वाली है। उन्होंने संभावना जताई है कि बैठक को प्रभावित करने के उद्देश्य से ईडी और आईटी की टीम को भेजा गया है। उन्होंने कहा कि जो करना है कर लें लेकिन इसका कोई फायदा नहीं मिलने वाला है…

Related posts

पुलिस की मुस्तैदी से अपराधियों के मंसूबे पर फिरा पानी, हथियार के साथ चार अपराधी गिरफ्तार

Bihar Now

Breaking : बिहार निकाय चुनाव पर लगी रोक, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…

Bihar Now

Money Pokies High Winnings

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो