Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराजनीतिराष्ट्रीय

वो स्त्री है, कुछ भी कर सकती! महिलाओं की शराब तस्करी के इस तरीके ने सबको किया हैरान, गिरफ्तार

बिहार में कई सालों से शराबबंदी होने के बावजूद राज्य में अवैध शराब की तस्करी का धंधा थमने का नाम नहीं ले रहा है. आए दिन तस्कर अलग-अलग तरीके से शराब की तस्करी करते हुए पकड़े जाते हैं. ऐसा की एक और मामला बिहार के कटिहार से प्रकाश में आया है. जिले में महिलाओं द्वारा अवैध शराब की तस्करी करने का एक हैरान कर देने वाला तरीका सामने आया है.

जहां दो महिलाएं गर्भवती होने का नाटक कर साड़ी के ऊपर बुर्का पहनकर शराब की तस्करी कर रही थी. मद्य निषेध विभाग ने शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए छापेमारी कर दोनों महिलाओं को गिरफ्तार किया है.

दोनों महिलाओं के पास से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया गया है. यह कार्यवाही मनिया रेलवे स्टेशन पर हुई है. यहां पश्चिम बंगाल के कुमेदपुर से ट्रेन से सफर कर शराब ला रही दो महिलाओं को पकड़ा गया है.

Related posts

Program To Win At Pokies With Bonus

Bihar Now

हाजीपुर के गुरूदेव कॉलेज ऑफ नर्सिंग एंड पारामेडिकल साइंस का मनाया गया स्थापना दिवस, कई सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

Bihar Now

मिथिला को एम्स देने के लिए पीएम, सीएम नीतीश कुमार और संजय झा को साधुवाद – जेडीयू

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो