Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्य

शराबबंदी होने के बावजूद एक शिक्षक ने शराब की नशे में पढ़ने लगे मुख्यमंत्री नीतीश को गाली, वीडियो वायरल… कार्रवाई कब ?

बिहार में शराबबंदी है बावजूद कोई सम्मानित पद पर कार्यरत व्यक्ति शराब की नशे में नीतीश कुमार को ही गाली देने लगे..तो ऐसे में शराबबंदी और प्रशासन दोनों पर सवाल उठना लाजिमी है…

। ऐसे ही एक मामले का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा रहा है । मामला बखरी नगर पंचायत की बताई जा रही है ।

बताया जा रहा है कि बखरी नगर पंचायत वार्ड दो के वार्ड पार्षद आलम आरा के पति मोहम्मद शम्स तबरेज जो पेशे से सरकारी शिक्षक हैं वह 13 अगस्त को नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे एवं किसी बात को लेकर कार्यपालक पदाधिकारी राजेश कुमार पासवान को भद्दी भद्दी गालियां देने लगे । कार्यपालक पदाधिकारी ने यह भांप लिया की मास्टर साहब के सर पर सत्ता का भूत  नहीं शराब की खुमारी भी चढ़ी हुई है ।

अतः उन्होंने मुंह लगाना उचित नहीं समझा। बाद में राजेश कुमार पासवान ने मोहम्मदशम्स तबरेज पर बखरी थाना में मुकदमा दर्ज करवाया। अब राजेश कुमार पासवान आरोप लगा रहे हैं कि बखरी के मुख्य पार्षद के द्वारा इन शराबी मास्टर साहब को बचाने की कोशिश की जा रही है और मोहम्मद शम्स तबरेज को बचाने के लिए ही मुख्य पार्षद के द्वारा कार्यपालक पदाधिकारी से स्पष्टीकरण की मांग की गई है । फिलहाल जो भी हो लेकिन अब लोग जांच के बाद ऐसे शिक्षक पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं ।

धनंजय झा बिहार नाउ बेगूसराय

Related posts

बिहार में “यात्रा” की सियासत !… संवाद कार्यक्रम के तीसरे चरण पर कल से निकलेंगे तेजस्वी यादव…

Bihar Now

‘RJD को ज्ञान का अभाव’, किस बात पर बोले JDU नेता नीरज कुमार? LFJ केस पर भी दी प्रतिक्रिया

Bihar Now

अदिती की सुरीली आवाज ने बिखेरा जादू

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो