Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

शिक्षक बहाली नियमावली में हुए बदलाव पर‌ बोले शिक्षा मंत्री, सीट खाली रह जाने को लेकर सरकार ने लिया ये निर्णय…

बिहार में नीतीश कैबिनेट की बैठक में आज आज फैसला लिया गया है.. कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर मुहर लगी है … सबसे बड़ा फैसला शिक्षक बहाली को लेकर लिया गया है.. शिक्षक बहाली के नियमावली में बदलाव किए गए हैं.. शिक्षक संशोधन नियमावली पर कैबिनेट की मंजूरी पर शिक्षा मंत्री का बड़ा बयान सामने आया है ..

शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने मीडिया से बात करते हुए कहा की रिक्तियाँ ज्यादा रह जाने के कारण सरकार ने इस तरह का फ़ैसला लिया है .. पहले बहाली में अंग्रेज़ी, गणित और विज्ञान के अभ्यर्थी नहीं मिल पाते थे… सीट ख़ाली रह जाती थी, जिसके बाद सरकार ने इस तरह का निर्णय लिया है … अब देश के कोई भी अभ्यर्थी इसमें शामिल हो सकते है… टायलेंटेड अभ्यर्थी इस बहाली की प्रक्रिया में शामिल होंगे,उनकी बहाली होगी …

बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज कैबिनेट की मीटिंग बुलाई थी. आज मंत्रिपरिषद की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। आज की बैठक में कुल 25 एजेंडों पर मुहर लगी है. बिहार राज्य विद्यालय अध्यापक नियुक्ति संशोधन नियमावली 2023 की स्वीकृति दी गई है. इस नियमावली के संशोधन के बाद विद्यालय अध्यापक के पद पर नियुक्ति के लिए बिहार के स्थाई निवासी होने की अहर्ता अनिवार्य नहीं रहेगी. यानी कि बिहार का स्थायी निवासी नहीं होने के बाद भी आप इसके लिए योग्य हैं.

Related posts

Legal Pokies With Bonus

Bihar Now

नीतीश सरकार को घेरने की तैयारी में BJP… 13 जुलाई को विधानसभा मार्च, सम्राट बोले – 10 लाख नौकरी के वादे का क्या हुआ ?…

Bihar Now

अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन नकेल में पुलिस को मिली कामयाबी, तीन अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो