Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारराष्ट्रीय

सहरसा की नवनिर्वाचित मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद एवं 46 वार्ड पार्षदों ने किया शपथ ग्रहण, बोलीं मेयर- जल निकासी की समस्या पर ध्यान दिया जायेगा …

बी एन सिंह पप्पन, कोसी ब्यूरो हेड, बिहार नाउ 

सहरसा को पहली बार नगर निगम बनने के बाद मंगलवार को नव निर्वाचित नगर निगम के मुख्य पार्षद बैन प्रिया , उप मुख्य पार्षद उमर हयात एवं 46 वार्ड पार्षदों ने शपथ ग्रहण किया। जिलाधिकारी वैभब चौधरी ने सबसे पहले मुख्य पार्षद बैन प्रिया को शपथ दिलाया

उसके बाद उप मुख्य पार्षद उमर हयात को एवं उनके बाद सभी 46 वार्ड पार्षदों को भी एक साथ शपथ दिलाया। शपथ ग्रहण के बाद मुख्य पार्षद बैन प्रिया ने मीडिया से मुखातिब होकर बताया कि मानसून का आगमन हो गया है कि शहर में जल निकासी की जो प्रबल समस्या है उस पर सबसे पहले काम करूंगी। प्रशासन के साथ चलूंगी और तुरंत कोई परमानेंट समस्या का हल नही कर सकूंगी।

उन्होंने विना नाम लिए हुए बताई की दस दिन पहले ही विधायक के मद से बनी सड़क पर पानी लग गया है। शहर में जो अतिक्रमण सहित अन्य समस्या है उसपर भी संज्ञान लिया जायेगा लेकिन सबसे पहले जन निकासी की समस्या पर ध्यान दिया जायेगा।

वहीं उप मुख्य पार्षद उमर हयात ने भी बताया कि जाम , जल निकासी एवं अतिक्रमण पर भी बैठ कर बात हुई है कार्य किया जायेगा। शपथ ग्रहण के बाद सभी वार्ड पार्षद , उप मुख्य पार्षद एवं मुख्य पार्षद ने जिलाधिकारी के साथ विकास भवन प्रांगण में आम के पेड़ का पौधरोपण किया।

Related posts

श्रमिकों के प्रति बिहार सरकार प्रतिबद्ध… बिहार के मजदूरों को शिमला में मिला बकाया राशि… सीएम नीतीश कुमार के हस्तक्षेप के बाद निर्गत किया गया बकाया राशि..

Bihar Now

Canberra Best Pokies

Bihar Now

पुलिस की मुस्तैदी से अपराधियों के मंसूबे पर फिरा पानी, हथियार के साथ चार अपराधी गिरफ्तार

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो