Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यटॉप न्यूज़बिहारराष्ट्रीय

एक दूसरे के प्यार में पागल हुई दो युवती,साथ रहने की खाई कसमें… पति को छोड़कर साथी युवती के साथ हुई फरार…

जमुई से मो.अंजुम आलम 

जमुई: युवक और युवतियों के बीच प्रेम प्रसंग की बातें तो सामने आती थी, लेकिन जमुई में पहली बार एक चौंकाने वाला मामला प्रकाश में आया है। यहां एक युवती का दिल दूसरी युवती पर आ गया और दोनों एक दूसरे के साथ जीने मरने की कसमें खा कर घर से फरार हो गए। इतना ही नहीं फरवरी माह में एक युवती की शादी हुई थी, लेकिन युवती अपने पति को छोड़कर दूसरी युवती के साथ रहने के लिए जमुई से धनबाद चली गई। हालांकि पति के आवेदन देने के बाद टाउन थाना की पुलिस ने धनबाद से दोनो युवती को बरामद कर लिया है और उसे टाउन थाना लाया गया है।

टाउन थाना में दोनों युवतियों की कहानी सुनकर लोग दंग रह गए। थाना के कर्मियों के बीच भी चर्चा का विषय बन गया। बरामद युवतियों की पहचान लछुआड़ थाना क्षेत्र के मुबारकपुर नीमा गांव निवासी सुरेंद्र रावत की पुत्री करिश्मा कुमारी और बरहट थाना क्षेत्र के गुगुलडीह गांव निवासी रामबली तुरी आदित्य मेघा उर्फ राखी कुमारी के रूप में हुई है।

बताया जाता है कि दोनों के पिता धनबाद में नौकरी करते हैं। दोनों युवती धनबाद में ही रहकर पढ़ाई करती थी। कंप्यूटर क्लास के दौरान दो वर्ष पूर्व दोनों की मुलाकात हुई और धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई।

एक साल पहले भी दोनों युवती धनबाद से फरार हो गई थी। उसके बाद धनबाद पुलिस के द्वारा दोनों को बरामद किया गया था और समझा-बुझाकर दोनों युवतीयों को अपने अपने परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया गया था, लेकिन युवती एक साथ रहने की जिद पर अड़ी रही।

फरवरी माह में करिश्मा के स्वजन झाझा के पुरानी बाजार निवासी संदीप कुमार से उसकी शादी कर दी थी। कुछ दिन तक करिश्मा पति के साथ रही, फिर करिश्मा शादी के एक माह बाद अपनी दोस्त आदित्य मेघा उर्फ राखी कुमारी से बात फोन पर करने लगी। दो माह पहले राखी कुमारी घूमने के लिए शहर के बोधवन तालाब स्थित जंगल सफारी में आई थी। इसी दौरान करिश्मा भी अपने पति के साथ जंगल सफारी पहुंच गई और फिर पति के सामने से ही दोनों गायब हो गई। उसके बाद पति के द्वारा टाउन थाना में पत्नी के अपहरण करने का आरोप आदित्य मेघा उर्फ राखी कुमारी पर लगाकर मुकदमा दर्ज कराया गया था।

पति को छोड़कर अपनी दोस्त रखी कुमारी के साथ फरार हुई करिश्मा धनबाद के एक किराए के मकान में रह रही थी। और मकान मालिक के घर में ही खाना बनाकर दो महीना से गुजर-बशर कर रही थी। करिश्मा ने बताया कि उन्हें घरवालों वह ससुराल वालों के द्वारा मारपीट वह प्रताड़ित किया जाता था जिस वजह से वह अपने साथी राखी के साथ रहना चाहती है। जबकि राखी की माने तो वह शादी नहीं की है और न ही शादी करना चाहती है। वह करिश्मा के साथ ही रहेगी। दोनों भले ही शादी नहीं की हो लेकिन दोनों पति-पत्नी की तरह ही जिंदगी गुजार रहे हैं।

एक युवती के स्वजन के द्वारा दूसरी युवती पर अपहरण करने का मुकदमा दर्ज कराया गया था। दोनो युवती को धनबाद से पुलिस ने बरामद कर लिया है। दोनो एकसाथ रहने की बात कह रही है। फिलहाल दोनो से पूछताछ की जा रही है..

Related posts

मुंगेर : जमालपुर PHC की बड़ी लापरवाही, जच्चा-बच्चा को तेल की जगह लगाया गया एसिड!

Bihar Now

मार्मिक छठ गीत “गोदी में ललनवा” हुआ रिलीज, अरविंद अकेला कल्लू के इस छठ गीत में ब्याही मां की पीड़ा को दर्शाया गया है …

Bihar Now

बिहार लॉक डाउन के निर्देश की हर जिलों में खुलेआम उड़ रही धज्जियां, पटना में बस परिचालन सेवा भी जारी !…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो