Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यटॉप न्यूज़दिल्लीबिहारराजनीतिराष्ट्रीय

पूर्णिया में बिजली करंट लगने से 4 महिलाओं की मौत पर मुख्यमंत्री मर्माहत, मृतक के परिजनों को 04-04 लाख रूपये का अनुग्रह अनुदान देने का दिया निर्देश…

पटना :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने पूर्णिया के टीकापट्टी थाना अन्तर्गत ग्राम गोरियर बहियार में बिजली करंट लगने से धान रोपनी करती हुयी चार महिलाओं की मौत एवं अन्य दो लोगों के झुलसने की खबर पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि यह घटना दुखद है। वे इस घटना से मर्माहत हैं। मुख्यमंत्री ने मृतक महिलाओं के परिजनों को अविलंब 04-04 लाख रूपये का अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया है।

मुख्यमंत्री ने इस दुखद घटना में झुलसे लोगों के निःशुल्क इलाज की समुचित व्यवस्था करने के भी निर्देश दिये हैं। साथ ही उनके शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

Related posts

कैसे आतंक के दम पर गैर कानूनी धंधों का खड़ा किया सम्राज्य ?… पढ़िए, वेब सीरीज “जरासंध” की पूरी कहानी !….

Bihar Now

बिहार पुलिस का “गालिबाज ” थानाध्यक्ष… लॉकडाउन पालन करने के लिए लोगों को माइकिंग से देता है गंदी गालियां…

Bihar Now

Best Online Casino Reviews New Zealand

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो