Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्य

शिलान्यास से पहले नीतीश कुमार के योजना पर खड़े हुए सवाल… स्थानीय मुख्य पार्षद को बंधक बना कर लगाया लूट खसोट का आरोप…

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की महत्वाकांक्षी योजना पर शुरू होने से पहले ही सवाल भी खड़े होने शुरू हो गए हैं । मामला बलिया अनुमंडल के नूरजमापुर की है ,जहां पर आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जल नल योजना का उद्घाटन होना था लेकिन ग्रामीणों ने उद्घाटन के मौके पर पहुंची स्थानीय मुख्य पार्षद चंपा देवी को बंधक बना लिया ।

ग्रामीणों का आरोप है कि मुख्यमंत्री के द्वारा एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों के द्वारा लोगों के साथ धोखा करके अर्ध निर्मित योजनाओं का भी उद्घाटन किया जा रहा है। हालांकि इस क्रम में जहां स्थानीय लोगों ने सरकारी योजनाओं में लूट खसोट का आरोप लगाया है वही मुख्य पार्षद चंपा देवी के पति सुनील राम के द्वारा इस घटना को असामाजिक तत्वों द्वारा अंजाम देने की बात कही जा रही है। मुख्य पार्षद पति सुनील राम ने आरोप लगाया है कि इन असामाजिक तत्वों के द्वारा पूर्व में भी इनके घर पर कीचड़ फेंक कर हमला किया गया था और आज फिर से इन लोगों के द्वारा विकास की योजनाओं में बाधा उत्पन्न की जा रही है ।

धनंजय झा बिहार नाउ बेगूसराय

Related posts

List Of Australian Deposit Casino Pokies

Bihar Now

तेजस्वी यादव के बाद अब बिहार के डिप्टी सीेएम विजय कुमार सिन्हा के दो EPIC कार्ड होने की बात सामने आई है। कांग्रेस ने विजय सिन्हा के पास दो EPIC कार्ड होने का दावा किया है।

Bihar Now

CM नीतीश ने लगाया जनता दरबार, फरियादियों की समस्याओं को सुन‌ अधिकारियों को दिए निर्देश…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो