Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारमनोरंजनराष्ट्रीय

शिल्पी राज और विजय चौहान का गाना “रसगुल्ला” ने मचाया धमाल, अब हो रहा वायरल…

भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में इन दिनों “रसगुल्ला” ने धमाल मचाया हुआ है। इसी बीच अब भोजपुरी की वॉयस क्वीन शिल्पी राज और सिंगर विजय चौहान नया गाना “रसगुल्ला” लेकर आए हैं और इस गाने को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। इस गाने को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है और यह तेजी से वायरल हो रहा है।

इस गाने के म्यूजिक वीडियो में काजल कश्यप के साथ विजय चौहान नजर आए हैं। गाने में दोनों की केमेस्ट्री लाजवाब है और दोनों की जोड़ी भी दर्शकों द्वारा पसंद की जा रही है। हम आपको बता दें कि यह गाना त्रिमूर्ति म्यूजिक वर्ल्ड से रिलीज हुआ है, जिसे अब तक लाखों लोगों ने देख लिया है।
लिंक : https://youtu.be/twPvjnWWHAo?si=eBTTHOOahsTRf4IF
वहीं, “रसगुल्ला” गाना को लेकर शिल्पी राज ने कहा कि जिन लोगों ने अब तक इस गाने को सुन लिया है, उन्हें समझ आ गया होगा कि गाना कितना मजेदार हैं, जिन्होंने अब तक इस गाने को नहीं सुना है। वे एक बार जरूर सुने देखें। मैंने इस गाने को खूब इन्जॉय किया है। सच कहूँ तो इस गाने में लोक संगीत का फ्लेवर है।

संगीत के बदलते दौर में ऐसे गाने हमें अपनी जड़ों से जोड़े रखने में मददगार होता है। सिंगर विजय चौहान ने कहा कि “रसगुल्ला” किस को पसंद नहीं है। हमने अपने गाने में उसी “रसगुल्ला” के स्वाद को लोगों के सामने संगीत के फॉर्म में परोसा है। इसका स्वाद लोग बिना खाए भी ले रहे हैं और इस गाने को पसंद कर रहे हैं। सबों का मैं आभार व्यक्त करता हूँ। और साथ ही आग्रह करता हूँ कि आप हमारे गाने को खूब प्यार और आशीर्वाद देते रहे हैं।

गाना “रसगुल्ला” के गीतकार भी विजय चौहान हैं, जो कहते हैं कि इस गाने को बनाते हुए मैंने सोचा था कि एक कमर्सियल गाना दर्शकों के बीच लेकर आऊं। अब जब गाना रिलीज हुआ है और लोगों का प्यार मिल रहा है तो खुश हूँ। गाने के संगीतकार विकास यादव हैं। निर्माता कुमार आलम हैं। कोरियोग्राफर साहिल राज हैं। वीडियो डायरेक्टर राजेश गुप्ता और क्रिएटिव डायरेक्टर नयन मौर्य हैं।

Related posts

नीतीश कुमार का पीएम बनना तो दूर, बिहार का सीएम बने रहने पर भी संकट… नीतीश कुमार पर “PK” का हमला…

Bihar Now

Big Breaking : एक बार फिर पुलिस को खुली चुनौती, अहले सुबह एक शख्स की गोली मारकर हत्या …

Bihar Now

डिप्टी सीएम सुशील मोदी को कांग्रेस MLC प्रेम चंद्र मिश्रा ने भेजा लीगल नोटिस, कांग्रेस MLC के खिलाफ किया था ट्वीट…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो