Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

शिवहर से लवली आनंद, सीतामढ़ी से देवेश चन्द्र ठाकुर… JDU ने जारी की 16 उम्मीदवारों के नाम….

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) ने लोकसभा चुनाव के लिए रविवार  को 16 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की. एनडीए से सीट समझौते के तहत बिहार की 40 सीटों में जेडीयू 16 सीटों पर चुनाव लड़ रही है.

जेडीयू की लिस्ट में कई दिग्गज नेताओं का नाम शामिल है. पार्टी ने एक मुस्लिम चेहरा मुजाहिद आलम को भी टिकट दिया है. उन्हें किशनगंज से उम्मीदवार बनाया गया है. 2019 के लोकसभा चुनाव में जेडीयू ने किशनगंज सीट पर महमूद अशरफ को टिकट दिया था और उन्हें हार का सामना करना पड़ा था.

मुस्लिम बहुल इस सीट पर कांग्रेस के डॉ. जावेद आजाद ने जीत दर्ज की थी. असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान तीसरे स्थान पर रहे थे. इस बार भी एआईएमआईएम ने अख्तरुल ईमान को टिकट दिया है.

जेडीयू ने जारी की 16 उम्मीदवारों के नाम…

मुंगेर-ललन सिंह

बांका-गिरधारी यादव

सुपौल-दिलेश्वर कामत

मधेपुरा-दिनेश चंद्र यादव

जहानाबाद- चंदेश्वर चंद्रवंशी

शिवहर-लवली आनंद

सीतामढ़ी-देवेश चंद्र ठाकुर

वाल्मीकिनगर-सुनील महतो

पूर्णिया-संतोष कुशवाहा

किशनगंज-मास्टर मुजाहिद आलम

कटिहार-दुलालचंद गोस्वामी

गोपालगंज-आलोक सुमन

भागलपुर-अजय मंडल

नालंदा-कौशलेंद्र कुमार

झंझारपुर-रामप्रीत मंडल

सीवान- विजय लक्ष्मी

Related posts

पटना लाए गए दरभंगा ब्लास्ट मामले में गिरफ्तार दहशतगर्द, चलती ट्रेन उड़ाने की थी नापाक साजिश…

Bihar Now

जल जीवन हरियाली यात्रा: मुख्यमंत्री ने 354 योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास रिमोट के माध्यम से किया

Bihar Now

जेडीयू नेता आरसीपी सिंह का जबरदस्त विरोध, मुर्दाबाद के लगे नारे,हंगामा देख बैरंग वापस लौटे आरसीपी सिंह…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो