Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

“शुरुआत बिहार से”…. प्रशांत किशोर ने नए कदम का किया ऐलान… अपनी पार्टी बनाने के दिए संकेत, जन सुराज का दावा….

पटनाः राजनीति के रणनीतिकार प्रशांत किशोर अपनी पार्टी का गठन कर सकते हैं. खास बात है कि बिहार से इसकी शुरुआत करने का उन्होंने एलान किया है. हालांकि पार्टी की शुरुआत कब से होगी या इसके बारे में उन्होंने अभी नहीं बताया है. प्रशांत ने ट्वीट कर नई पार्टी के गठन का इशारा किया है. उन्होंने पिछले दस साल की राजनीति पर चुटकी भी ली और जन सुराज का दावा किया है.प्रशांत किशोर ने सोमवार को अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है. उन्होंने असली मालिक को जनता के पास जाने और मुद्दों को समझने की बात कही है. प्रशांत किशोर के इस ट्वीट के बाद सियासी गलियारे में चर्चा तेज हो गई है. सबकी नजरें अब प्रशांत किशोर के अगले कदम पर है.

प्रशांत किशोर ने पिछले महीने कई बार कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मीटिंग की थी. उन्होंने कांग्रेस को फिर से खड़ा करने का प्लान भी बताया था. तब चर्चा थी कि वह खुद कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं. इसके बाद यह बात सामने आई कि कुछ मुद्दों पर सहमति नहीं बन पाने की वजह से उन्होंने पार्टी में शामिल होने से इनकार कर दिया.

Related posts

CAA और NRC के विरोध में चल रहे अनिश्चितकालीन धरना में पहुंचे JNU छात्र ने केंद्र सरकार और अमित शाह पर किया हमला…

Bihar Now

बिहार : पुलिस टीम पर हमला, थानाध्यक्ष समेत 5 पुलिसकर्मी घायल… बेगूसराय के बखरी में जमीन खाली करवाने गई थी पुलिस…

Bihar Now

दरभंगा सेंट्रल स्कूल में माँ जी की पुण्यतिथि पर मातृ दिवस का आयोजन…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो