Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

समस्तीपुर में जेडीयू नेता के घर छापेमारी, गाड़ी में शराब और हथियार के साथ कैश बरामद…

समस्तीपुर के दलसिंहसराय अनुमंडल क्षेत्र के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के हरपुर बोचहा गांव में शराब की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की. शनिवार (22 जून) की रात हुई छापेमारी में दो गाड़ी में रखी शराब के साथ दो हथियार के अलावा 99 हजार 500 रुपये नकद बरामद किए गए हैं.

शराब रखी एक स्कॉर्पियो के आगे बोर्ड लगा हुआ था जिस पर जेडीयू प्रधान सचिव किसान प्रकोष्ठ लिखा हुआ था. वहीं एक ऑल्टो कार से भी शराब मिली है. उस कार पर पुलिस का लोगो लगा हुआ पाया गया है.

स्कॉर्पियो जेडीयू नेता संजीव कुमार सिंह उपयोग करते थे जो उगन त्रिवेणी कॉलेज चमथा में पढ़ाते हैं. जेडीयू किसान प्रकोष्ठ के प्रधान सचिव हैं. बताया जाता है कि पुलिस को टोल फ्री नंबर पर सूचना मिली थी कि हरपुर बोचहा गांव के वार्ड सात निवासी संजीव सिंह और अमित सिंह के घर शराब है. इस सूचना पर दारोगा रंजीत कुमार छापेमारी करने पहुंचे तो दोनों भाइयों ने विरोध किया….

इस सूचना पर विद्यापति नगर थाना के अपर थानाध्यक्ष अन्य पुलिस बल के साथ पहुंचे और जांच की तो स्कॉर्पियो से आठ लीटर शराब और ऑल्टो से भी आठ लीटर शराब मिली. घर में घुसकर जांच की गई तो संजीव कुमार सिंह के यहां से एक मास्केट हथियार, एक राइफल और तलवार बरामद हुआ. साथ ही 99 हजार 500 रुपये नकद भी बरामद हुए. वहीं अमित कुमार सिंह पर पूर्व में भी शराब कारोबार को लेकर विद्यापतिनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज है.

इस संबंध डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर हरपुर बोचहा गांव के वार्ड सात संजीव कुमार सिंह और अमित कुमार सिंह के घर छापेमारी की गई है. दो गाड़ियों से 8-8 लीटर विदेशी शराब के साथ दो हथियार को पुलिस ने जब्त किया है.

दोनों गाड़ी के साथ हथियार का भी सत्यापन कराया जा रहा है. गाड़ी में में किसी पार्टी विशेष का साइन बोर्ड और पदनाम लिखा हुआ पाया गया है. साथ ही पुलिस का लोगो भी पाया गया है. इसकी भी जांच कराई जा रही है…

Related posts

सड़क दुघर्टना में एक युवक की मौत, मुआवजे को लेकर लोगों ने किया सड़क जाम…

Bihar Now

Pokies In Australia Where You Can Win Real Money

Bihar Now

गजब !… वाहन चेकिंग के दौरान लाखों का सोना लेकर ट्रैफिक जवान फरार, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप …

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो