Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधटॉप न्यूज़बिहारराष्ट्रीय

समस्तीपुर में नाइट गार्ड की गोली मारकर हत्या, सवालों के घेरे में पुलिस के मुस्तैदी का दावा ! …

समस्तीपुर में एक बार फिर बेखौफ अपराधियों का तांडव देखने को मिला है। जहां जिले के हसनपुर में अपराधियों ने नाइट गार्ड की गोली मारकर हत्या कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार हसनपुर थाना क्षेत्र के एनकेडब्लू ईट चिमनी के नाइट गार्ड की अज्ञात हथियारबंद अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है।

मृत नाइट गार्ड की पहचान हसनपुर प्रखंड के महुली गांव निवासी 55 अजीत यादव के रूप में की गई है। घटना के संबंध में चिमनी मालिक निरंजन यादव ने बताया नाइट गार्ड के लिए 2 लोगों को रखा गया था। जिसमें एक व्यक्ति घर के अंदर सो रहा था और दूसरा छत पर था। इसी दौरान आधी रात में अज्ञात हथियारबंद अपराधी ने घर के अंदर सो रहे अजीत यादव को गोली मार दी।

गोली की आवाज सुनकर दूसरा गार्ड जान बचाकर वहां से भागा एवं इसकी सूचना चिमनी के मालिक को दी। घटना की सूचना मिलने के बाद थाना अध्यक्ष पंकज कुमार पुलिस की टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गए।

अफरोज आलम, बिहार नाउ, समस्तीपुर

Related posts

हथियारों के जखीरे के साथ एक हथियार तस्कर गिरफ्तार, गुप्त सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई…

Bihar Now

दिल्ली दंगों में बिहार के एक बच्चे की मौत, जिम्मेदार कौन ?

Bihar Now

गांधी जयंती के अवसर पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा, बच्चों ने की खूबसूरत प्रस्तुति

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो