Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

सम्राट चौधरी ने पगड़ी खोलने का किया ऐलान… सत्ता मिलते ही वादे को क्या भूल गए सम्राट चौधरी ?…

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की पगड़ी को लेकर लगातार सियासत और बयानबाजी होती रही है. हालांकि अब सम्राट चौधरी ने शुक्रवार खुद ही ऐलान कर दिया है कि वह अपनी पगड़ी खोलने वाले हैं. 2 और 3 जुलाई को सम्राट चौधरी अयोध्या दौरे पर जाएंगे. इसी तीर्थ स्थल पर अपने वादे को पूरा करेंगे. उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी अयोध्या में ही अपनी पगड़ी खोलेंगे.

दरअसल, बिहार में एनडीए की सरकार बनने के बाद सम्राट चौधरी ने अयोध्या में पगड़ी खोलने का ऐलान किया था. अपनी मां के निधन के बाद सिर पर सम्राट चौधरी ने पगड़ी बांधी थी. उधर शुक्रवार  को पूर्णिमा के अवसर पर उन्होंने अपने आवास पर सत्यनारायण भगवान की विधिवत पूजा-अर्चना कराई. आशीर्वाद प्राप्त किया….

बता दें कि सम्राट चौधरी ने कसम खाई थी कि नीतीश कुमार को सत्ता से हटाने के बाद ही वह अपनी पगड़ी खोलेंगे. हालांकि बदलते राजनीतिक परिदृश्य में सम्राट चौधरी नीतीश कुमार के पार्टनर बन गए. एक तरफ दोबारा नीतीश कुमार महागठबंधन से अलग होकर सीएम बन गए तो सम्राट चौधरी डिप्टी सीएम बन गए.

उस समय भी पत्रकारों ने पगड़ी को लेकर सवाल किया था तो सम्राट चौधरी ने अपने जवाब में कहा था कि बीजेपी मेरे लिए दूसरी मां है. विरोधी दल के नेता के तौर पर मुरेठा बांधा था. मैं अयोध्या जा रहा हूं. वहीं बाल कटवाऊंगा.

Related posts

Breaking: एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहर खाकर की आत्महत्या, आर्थिक तंगी से जूझ रहा था परिवार

Bihar Now

Breaking : “जल” सैलाब के बीच सीएम नीतीश कुमार, जमीन पर उतर कर जमीनी हकीकत जानने की कवायद, मोटर बोट से बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया सर्वेक्षण…

Bihar Now

फाउंडेशन डे के मौके पर बच्चों की डांस ने बांधा समां, थिरकने पर मजबूर हुए श्रोता…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो