Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराजनीतिराष्ट्रीय

सरेराह ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला दरभंगा !… एक युवक को‌ मारी गोली, गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती… “सु”शासन पर सवाल ?…

दरभंगा : जिले के विश्विद्यालय थाना क्षेत्र के ज्ञान भारती स्कूल के पास दिनदहाड़े बदमाशों ने ताबड़तोड़ एक युवक पर फायरिंग की घटना की अंजाम दिया है।

दिनदहाड़े हुई गोलीबारी में युवक को पांच गोली मारी गई है। जिसमे दो गोली पेट मे जाकर लगी है जबकि हाथ मे भी दो गोली मार दी है। गोली लगने से घायल युवक को गंभीर अवस्था मे इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती किया गया है।

घटना के सम्बंध में बताया जाता है दिनदहाड़े हुई गोली बारी की घटना वर्चस्व की लड़ाई बताया जा रहा है। गोलीबारी में घायल युवक की पहचान राजेश पासवान के पुत्र शिवम कुमार पासवान 17 वर्ष के रुप मे हुई है। युवक के हाथ और पेट मे गोली मारी गई है। पुलिस घटना की सूचना मिलते ही पहुँचकर मामले की जांच में जुट गई है। वहीं घायल युवक द्वारा बताये गए बदमाश अन्नू ,बादल और मुरारी की तलाश में पुलिस ने छापेमारी करने में जुट गई है।

वही जख्मी युवक शिवम पासवान ने बताया की वह चाय पीकर जेपी चौक से घर लौट रहा था। इस दौरान ज्ञान भारती स्कूल के पास चार से पांच बदमाशों ने घेरकर रंगदारी की मांग करने लगे है।

उसकी जेब मे पांच रुपये थे जिसे अन्नू,बादल और मुरारी ने छीन लिया। उसके बाद और पैसे का डिमांड किया जाने लगा। जब मैंने नहीं दिया तो ताबड़तोड़ फायरिंग करना शुरू कर दिया। जिसमें मेरे पेट मे दो गोली और हाथ मे दो गोली मार दी गई है। लेकिन मैंने यह नहीं देखा कि किसके फायरिंग से मेरे पेट मे गोली लगी है।

इस पूरे मामले पर विश्विद्यालय थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया की ज्ञान भारती स्कूल के पास गोलीबारी की घटना हुई है। इसमें एक शिवम कुमार ने युवक के पेट मे दो गोली लगी है और दो गोली हाथ मे लगी है। घायल अवस्था मे उसका इलाज डीएमसीएच में चल रहा है। मामले की जांच की जा रही है। घायल युवक ने कुछ बदमाशों के बताए है जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

 

Related posts

कोरोना से लड़ें बीजेपी व जेडीयू के नेता, कांग्रेस से नहीं – प्रेम चंद्र मिश्रा

Bihar Now

सीताराम येचुरी का निधन, सीपीएम महासचिव का दिल्ली के एम्स में चल रहा था इलाज…

Bihar Now

Breaking : इंतज़ार खत्म ! …. 16 साल बाद जेल से रिहा हुए आनंद मोहन… समर्थकों में जश्न का माहौल…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो