Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

सहरसा में एक पेट्रोल पंप से लॉकर तोड़ कर 12 लाख की चोरी, सीसीटीवी में कैद पूरी वारदात, पुलिस के ढ़ीले रवैये पर सवाल ?…

सहरसा के सदर थाना क्षेत्र के मिरटोला स्थित गुड्डू एच पी पेट्रोल पम्प में अपराधियों ने रविवार की रात लॉकर तोड़ कर 12 लाख रुपये ले कर नो दो ग्यारह हो गया।हालांकि इस मामले में पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया है…

पम्प मालिक ने घटना के सम्बन्ध में बताते हुए कहा कि बीते रात अपराधियों ने पम्प के कार्यालय में घुस कर 12 लाख रुपये लेकर गायब हो गया । उन्होंने कहा कि आज सुबह जब रुपये निकलने अपना पम्प कार्यालय पहुँचा तो लॉकर से रुपये गयाब था। उसी समय सी सी कैमरा खंगालने पर देखा गया कि 10 से 10.30 बजे रात के बीच अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है।

तत्त्क्षण घटना की सूचना सदर थाना को दिया गया। सूचना पा कर सदर थाना पुलिस पेट्रोल पम्प पहुँच कर मामले की छानबीन में जुट गई है। एक सप्ताह से सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत लगभग एक दर्जन चोरी की घटना घटी है। पीड़ित दुकानदार स्वंय अपनी दुकान रखवली में जुट गई है।

इसी क्रम में बीते दिन मछली बाजार में जब दुकानदार दुकान के अंदर बैठ कर रखवली कर रहा था उसी समय दो चोर सटर तोड़ कर अंदर चोरी के नियत से घुसा । घुसते ही दुकानदार ने उसे धर दबोचा।स्थानीय दुकानदार ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। वही ड़ीबी रोड स्थित नन्द पैथलॉजी में रात के 10 बजे सक्रिय चोर गिरोह के सदस्य ने छत का चादरा काट कर गुस गया। सहयोग बस परोसी ने दुकान के अंदर आवाज सुन कर उसे धर दबोचा बाद में उसे भी पुलिस के हवाले कर दिया गया।

इसी प्रकार रिफ्यूजी चोक के समीप भी रविवार को मोवाइल चोरी कर भाग रहे चोर को स्थानीय लोगो ने पकड़ कर पुलिस के हवाले किया। सभी चोरी की घटना सदर थाना से मात्र एक किलो मीटर के परिधि में हुआ है। अपराधियो के रहमो कर्म पर शहरवासि जीने को मजबूर हैं। या अपने घर या दुकान को खुद पहरेदारी करे तोहि आप सुरक्षित रह सकते हैं ।

बी एन सिंह पप्पन, बिहार नाउ, सहरसा

Related posts

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ लगे मुर्दाबाद के नारे, पुलिस ने 3 को किया गिरफ्तार…

Bihar Now

आगामी चुनाव की तैयारी में जुटे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 11 और 12 सितंबर को बुलाई बड़ी बैठक…

Bihar Now

फंसे हुए बिहारियों के लिए सरकार की ओर से दिल्ली में 10 केंद्रों पर चल रहा भोजन कार्यक्रम…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो