Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिजनेसबिहारबॉलीवुडब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

सिवान की धरती पर सहरसा का देवांश ने लहराया परचम,सहरसा पुलिस अधीक्षक देवांश प्रिय को करेगें सम्मानित…

बी एन सिंह पप्पन,कोसी ब्यूरो हेड, बिहार नाउ

सहरसा: स्वामी विवेकानंद ने कहा  था कि उठो अपने लक्ष्य प्राप्ति तक मत रुको। कुछ ऐसा ही जुनून देखने को मिल रहा है मिथलांचल की शान कोशी सीमांचल का जुनून और सहरसा का गौरव देवांश प्रिय में जो महज 14 साल की आयु में निशानेबाजी शुरू कर आज 22 वर्ष की उम्र में राष्ट्रीय स्तर तक के निशानेबाजी प्रतियोगिता में कई स्वर्ण पदक , रजत पदक प्राप्त कर बिहार सहित देश का नाम रोशन कर रहा है।

देवांश प्रिय मूलतः सहरसा जिले के वार्ड नंबर 15 निवासी पत्रकार बुद्धिनाथ सिंह उर्फ पप्पन सिंह माता स्वेता सिंह के पुत्र हैं। शुरुआती शिक्षा दीक्षा इन्होंने देहरादून से शुरू किया और वहीं से इन्होंने राष्ट्रीय स्तर तक के निशानेबाजी में भाग लेकर स्वर्ण पदक , रजत पदक सहित कई मैडल उत्तराखंड के मुख्यमंत्री सहित अन्य लोगों से प्राप्त किया।

बिहार में अब लहराना शुरू किया परचम

33 वीं बिहार राज्य शूटिंग चैंपियनशिप जो 07 अगस्त से 11 अगस्त 2023 तक सीवान में हुई आयोजित हुआ उस चैंपियनशिप में असाधारण एथलीटों में से एक देवांश प्रिये थे, जिन्होंने गर्व से सहरसा राइफल क्लब का प्रतिनिधित्व किया। उनके असाधारण कौशल और खेल के प्रति समर्पण ने उन्हें प्रशंसा और पहचान दिलाई।

अत्यधिक प्रतिस्पर्धी 50 मीटर 3-पोजीशन स्पर्धा में, देवांश प्रिये ने अपनी महारत का प्रदर्शन किया और प्रतिष्ठित स्वर्ण पदक जीता। इसके अलावा, उन्होंने 50 मीटर प्रोन स्पर्धा में अपनी सटीकता का प्रदर्शन करते हुए एक योग्य रजत पदक हासिल किया।

50 मीटर और 25 मीटर स्पर्धा में कुल 350 प्रतिभागी थे। जबकि इस निशानेबाजी प्रतियोगिता को वहां देखने वाले अतिथि सूची में त्रिपुरारी सिंह बिहार राज्य राइफल एसोसिएशन के सचिव जीतेंद्र कुमार राय, पूर्व मंत्री नीरज कुमार बबलू, राजद के शिवहर विधायक चेतन आनंद आदि मौजूद थे।

त्रिदेव सिंह , सचिब राइफल क्लब एसोशिएशन सहरसा

बहुत गर्व की बात है कि सहरसा का बेटा बेहतर निशानेबाजी कर बिहार सहित अपने जिले का नाम रोशन कर रहा है। देवांश अपने निजी कार्य से अभी दिल्ली में है उनके आते है राइफल क्लब एसोसिएशन के अध्यक्ष पुलिस अधीक्षक सहरसा द्वारा देवांश प्रिय को सम्मानित किया जायेगा।

Related posts

शादी कर लौट रहे दूल्हे की गाड़ी ट्रक से टकराई, एक की मौत… जिंदगी और मौत से जूझ रहा दूल्हा !…

Bihar Now

जब दरभंगा के बीजेपी सांसद गोपाल जी ठाकुर के बिगड़े बोल…

Bihar Now

छात्रों के लिए सुनहरा अवसर !…ओमेगा स्टडी सेंटर में आयोजित OTSE-24 परीक्षा, हज़ारों बच्चों को मिलेगा छात्रवृत्ति एवं पुरस्कार का लाभ…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो