Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्य

सीएम नीतीश कुमार ने जनसभा को किया संबोधित, कहा – हमलोग काम करते हैं और सेवा करते रहेंगे, अनाप सनाप बोलने वालों पर कुछ नहीं बोलना…

दरभंगा : बिहार में 2 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव होना है.. तारापुर और कुशेश्वरस्थान पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव को लेकर सभी पार्टियों के नेताओं ने पूरी ताकत झोंक दी है.. इसी क्रम में सीएम नीतीश कुमार ने उपचुनाव में चुनाव प्रचार के लिए आज दरभंगा के कुशेश्वरस्थान पहुंचे..कुशेश्वरस्थान विधानसभा के NDA प्रत्याशी अमन हजारी के पक्ष में वोट डालने की सीीए नीतीश कुमार ने जनता से अपील की…

दरभंगा के कुशेश्वरस्थान विधानसभा क्षेत्र के विलासपुर में सीएम नीतीश कुमार ने जनसभा को संबोधित किया.. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनसभा को संबोधित करते हुए विरोधी पर जमकर निशाना साधा.. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नाम लिए बगैर लालू यादव के शासन काल की याद दिलाते हुए अपने शासनकाल की तमाम उपलब्धियां बताई..

. उन्होंने कहा कि कोरोना के दौरान हमलोग लगातार काम करते रहे लेकिन जरा उन से आपलोग पूछिए कि आपदा के वक्त वो कहॉ गायब हो गए थे.. सीएम नीतीश कुमार ने जनता से बिना नाम लिए विरोधी से सवाल पूछने के लिए आग्रह किया..

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने शासनकाल की तमाम उपलब्धियां बताई साथ ही उन्होंने लालू यादव के शासन काल की याद भी दिलाते दिखे.. उन्होंने कहा कि जो लोग ये कहते हैं कि पढ़ाई व शिक्षा को लेकर हमलोगों ने कुछ नहीं किया, तो जरा उनसे पूछिए कि हमारे शासन से पहले उनको जब जनता ने मौका दिया था तब शिक्षा की क्या स्थिति थी, ये जरा बता दें..

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनसभा को संबोधित करते हुए नाम लिए बगैर विरोधी भी जमकर बरसे.. उन्होंने कहा कि जनता ने जब भी हमें मौका दिया हम काम किए हैं और करेंगे.. लेकिन यहाँ कुछ लोगों को काम से कोई लेना देना नहीं, सिर्फ कमाई से मतलब रहता है…

इस मौके पर जल संसाधन मंत्री संजय झा, मंत्री जीवेश मिश्रा, मो.फातमी, बेनीपुर विधायक सह जेडीयू जिलाध्यक्ष अजय चौधरी सहित तमाम एनडीए के वरिष्ठ नेता व विधायक मौजूद रहे…

Related posts

नीतीश के “विकास” पर चिराग का सवाल ?…पूछा – कैसे ध्वस्त हो गया 263 करोड़ का पुल ?…

Bihar Now

जेडीयू नेता की पत्नी के साथ बदसलूकी व मारपीट , अब तक पुलिस ने नहीं की ठोस कार्रवाई,मिल रही धमकियां.. खुलेआम घूम रहे आरोपी, लेकिन पुलिस की गिरफ्त से बाहर क्यों ?..

Bihar Now

BJP पर “PK” का हमला !… परिवारवाद से अछूता नहीं बीजेपी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के बाबूजी पहले कांग्रेस, फिर RJD, JDU और मांझी के साथ थे …

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो