Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीबिहारराष्ट्रीय

जेडीयू नेता की पत्नी के साथ बदसलूकी व मारपीट , अब तक पुलिस ने नहीं की ठोस कार्रवाई,मिल रही धमकियां.. खुलेआम घूम रहे आरोपी, लेकिन पुलिस की गिरफ्त से बाहर क्यों ?..

बिहार में नई सरकार यानी चाचा-भतीजे की सरकार बन गई है…. नीतीश कैबिनेट का विस्तार भी बहुत जल्द होना है.. लेकिन जानकारी के मुताबिक,कई वर्षों से गृह मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल रहे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर गृह विभाग खुद अपने पास ही रखेंगे.. लेकिन नहीं बदला, तो वो बिहार का कानून व्यवस्था..

ऐसा हम नहीं, सत्ता पक्ष यानी जेडीयू के एक नेता की पत्नी को मिल रही मौखिक धमकियां ने सवाल खड़े कर दिए हैं..क्राइम पर नीतीश कुमार के ज़ीरो टोलरेंस सवालों के घेरे में है.. दरभंगा के बहेड़ा थाना क्षेत्र के चौगमा गांव निवासी और जेडीयू नेता सोमेन्द्र झा और उनकी पत्नी ने मीडिया से बात करते हुए ये बातें कहीं हैं..

जेडीयू नेता की पत्नी नूतन कुमारी ने खुद को असुरक्षित और किसी भी अनहोनी की आशंका व्यक्त की है.. नूतन कुमारी ने बताया कि मौखिक तौर उनको जान से मारने की धमकी भी मिल रही है..जिसकी शिकायत उनके पति यानी जेडीयू नेता सोमेन्द्र झा ने संबंधित थाने को‌ फोन पर दी है.. बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है.. हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि ये उनकी अपने ही भाई के साथ आपसी रंजिश है..

जेडीयू नेता सोमेन्द्र झा ने बताया कि मेरे भाई के साथ आपसी बटवारा का विवाद विगत कई महीनों से चला आ रहा है,मेरा भाई गाँव के दबंग और आपराधिक छवि वाले के साथ मिलकर मुझे घर से भगाने एवं पूर्वजों की जायदाद से बेदखल करने के लिए आए दिन मुझ पर मानसिक एवं शारीरिक दबाब बनाता रहता था और है, इसी क्रम मे 21july को सुबह करीब 8:30 बजे, जीव नाथ jha मेरे भाई के कहने पर मुझे मेरे क्षत फ्लोर पर जाने से रोकने आया कि तुम फ्लोर पर नहीं जाओगे, तुम्हारा नहीं है, इसी क्रम मे मेरे द्वारा विरोध करने पर मेरे साथ गाली गलौज किया गया एवं अपने आदमियों के साथ मेरे पत्नी के साथ मारपीट, लूटपाट एवं आपत्तिजनक दुर्व्यवहार किया गया। जो मेरे घर पर लगे cctv और मेरी पत्नी के मोबाइल मे रिकार्ड होता गया।

इसके बाद मैं अपनी पत्नी को इलाज के लिए बहेड़ा प्राथमिक स्वस्थ केंद्र ले गया, सर पर गंभीर चोट को देखते हुए डाक्टर ने बेहतर चिकित्सा के लिए दरभंगा मेडिकल हॉस्पिटल रेफर कर दिया। इसके बाद मेरे पत्नी के आवेदन पर 25 जुलाई को प्राथमिकी दर्ज हुयी। परंतु अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हुयी है। अभियुक्त ऐसे दबंग है उन्हें थाने से भी डर नहीं लगता है, थाने पर भी मेरे साथ धक्कामुक्की की गई कि f ir करोगे तो जान से मार देंगे।

ब्यूरो रिपोर्ट, दरभंगा

Related posts

नहीं रहे JDU सांसद बैधनाथ महतो, सीएम नीतीश कुमार ने व्यक्त की शोक संवेदना…

Bihar Now

Big Breaking : आरा में सरेराह अपराधियों ने युवक को मारी गोली, हालत गंभीर,निजी अस्पताल में भर्ती…”सु”शासन पर सवाल ?..

Bihar Now

सेवा दल के युवक को सलाम … कम्युनिटी किचन की शुरुआत कर जरुरतमंद लोगों तक पहुंचा रहे खाना व जरुरत का सामान…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो